फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Israel will provide jobs to masons, tiles and shuttering artisans for five years

यूपी: राजमिस्त्री, टाइल्स, और शटरिंग कारीगर को पांच साल नौकरी देगा इस्राइल, जानिए वेतन और जाने का तरीका

Tue, 26 Dec 2023 10:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 26 Dec 2023 10:55 PM IST
सार

अपर श्रमायुक्त ने इच्छुक श्रमिकों को बताया है कि जिनके पास पासपोर्ट नहीं है, वे तत्काल आवेदन कर सकते हैं। श्रमिक को न्यूनतम एक वर्ष और अधिकतम पांच वर्ष सेवा देनी होगी।

विज्ञापन
UP: Israel will provide jobs to masons, tiles and shuttering artisans for five years
राजमिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हमास से जंग में तबाह इस्राइली इलाकों को संवारने के लिए यूपी के कारीगरों को वहां पांच साल काम करने का मौका मिलेगा। पहले ये रोजगार एक वर्ष के लिए था। इच्छुक श्रमिकों को तत्काल पासपोर्ट बनवाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


इस्राइल ने युद्ध में खंडहर हो चुकी इमारतों को दोबारा बनाने का फैसला लिया है। ये निर्माण सुरक्षित स्थानों पर किए जाएंगे। इसके लिए राजमिस्त्री, टाइल्स कारीगर, शटरिंग कारीगर और जाल बिछाने वाले को राष्ट्रीय कौशल विकास कॉरपोरेशन के माध्यम से भेजा जाएगा। वहां श्रमिकों को भारतीय मुद्रा में 1.25 लाख रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त श्रमिक को 15 हजार रुपये प्रति माह बोनस मिलेगा। यह रकम कंपनी के खाते में जमा रहेगी, जिसे काम खत्म होने पर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अपर श्रमायुक्त ने इच्छुक श्रमिकों को बताया है कि जिनके पास पासपोर्ट नहीं है, वे तत्काल आवेदन कर सकते हैं। श्रमिक को न्यूनतम एक वर्ष और अधिकतम पांच वर्ष सेवा देनी होगी। अंग्रेजी भाषा पढ़ना, बोलना और समझना आता हो। आवेदक या उसके परिवार ने पूर्व में कभी इस्राइल में काम न किया हो। इस्राइल आने-जाने का खर्च खुद उठाना होगा और कम से कम तीन वर्ष का अनुभव जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed