फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP is going through the worst period of unemployment: Lallu

बेरोजगारी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है यूपी: लल्लू

Wed, 28 Oct 2020 07:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 28 Oct 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
UP is going through the worst period of unemployment: Lallu
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं में रोजगार को लेकर हताशा को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा सरकार पर चुनाव के समय 70 लाख रोजगार देने के वादे से मुकरने का आरोप लगाया। कहा कि मौजूदा सरकार छात्र-युवाओं के प्रति संवेदनहीन है।
विज्ञापन


अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को बयान में कहा कि प्रदेश चौतरफा अव्यवस्था से जूझ रहा है। विकास अवरुद्ध है, जनता आर्थिक रूप से टूट चुकी है, छात्र नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहे है। वैश्विक महामारी में प्रदेश के लाखों लोग अन्य राज्यों में अपने काम धंधे छोड़ कर घर आने पर विवश हुए थे। लॉकडाउन के चलते लाखों लोगो ने अपना रोजगार खोया था, मुख्यमंत्री योगी उनको समायोजित करने के बजाए लाई चना बिकवाने का प्रहसन कर उनका मजाक उड़ा रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी समेत भाजपा नेताओं ने चुनाव पूर्व घूम-घूम कर 70 लाख रोजगार सृजित करने, यानी हर वर्ष 14 लाख रोजगार देने का वादा किया था। पर, साढ़े तीन साल बीत जाने के बाद मुख्यमंत्री ने मंगलवार को खुद स्वीकार किया है कि साढ़े तीन वर्षों में 3 लाख लोगो को रोजगार दिया है। इससे यह साबित होता है कि बेरोजगारी कि स्थिति बहुत भयावह है।
विज्ञापन


एक साल में दोगनी हुई बेरोजगारी
लल्लू ने कहा कि प्रदेश के श्रम मंत्री ने उनके प्रश्न के जवाब में कहा था कि प्रदेश में बेरोजगारी की स्थिति भयावह है। रोजगार के अवसर कम हुए है। वर्ष 2018 के मुकाबले 2019 में बेरोजगारी दोगुनी हुई है। श्रम मंत्री ने लिखित जवाब में कहा है कि 2018 में बेरोजगारी दर 5.92 प्रतिशत थी जो 2019 में बढ़ कर 9.97 प्रतिशत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पाई है। भाजपा राज में कारखाना, पीएसयू की स्थापना नहीं हुई। पिछले सालों में जो भी भर्ती की परीक्षा हुई है, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed