फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP : Investment proposals worth 25 thousand crores received in Gujarat even before the road show

Global Investors Summit : रोड शो से पहले ही गुजरात में मिले 25 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Fri, 20 Jan 2023 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 01:25 AM IST
सार

गुजरात की टोरेंट फार्मा ने यूपी में फार्मा प्लांट लगाने के लिए 24 हजार करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव दिया है। वहीं अमूल इंडिया ने पश्चिमी यूपी के बागपत में 900 करोड़ की लागत से नया प्लांट लगाने का प्रस्ताव रखा है।

विज्ञापन
UP : Investment proposals worth 25 thousand crores received in Gujarat even before the road show
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए गुजरात के अहमदाबाद में रोड शो करने गई योगी सरकार की टीम को रोड शो से पहले ही बृहस्पतिवार को 25 हजार करोड़ रुपये निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

विज्ञापन


गुजरात की टोरेंट फार्मा ने यूपी में फार्मा प्लांट लगाने के लिए 24 हजार करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव दिया है। वहीं अमूल इंडिया ने पश्चिमी यूपी के बागपत में 900 करोड़ की लागत से नया प्लांट लगाने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन


ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निवेश आमंत्रित करने के सिलसिले में राज्य सरकार की टीम बृहस्पतिवार शाम गुजरात पहुंची। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और ज्ञानेंद्र नाथ सिंह ने टोरेंट फार्मा के अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने टोरेंट के फार्मा प्लांट का जायजा भी लिया। उन्होंने टोरेंट फार्मा को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित किया। कंपनी की ओर से यूपी में फार्मा प्लांट लगाने के लिए 24 हजार करोड़ निवेश का प्रस्ताव दिया।

वहीं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के एसीएस नवनीत सहगल ने ट्रांसस्टेडिया समूह और अमूल समूह के सीईओ जयन मेहता से मुलाकात की। मेहता ने बागपत में अमूल का नया प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया।

नए प्लांट पर करीब 800 करोड़ रुपये खर्च होंगे और सौ करोड़ रुपये के निवेश से दूध संग्रहण यूनिट की क्षमता को 10 लाख लीटर दूध प्रतिदिन से बढ़ाकर 25 लाख लीटर किया जाएगा। अमूल का दावा है कि इससे दो लाख किसानों को फायदा होगा और 4500 लोगों को रोजगार मिलेगा।


लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर और अधिकारियों की यह टीम शुक्रवार को अहमदाबाद में बिजनेस टू गवर्मेंट बैठक और रोड शो कर निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed