{"_id":"6857d51cf9fb2dff250c74e1","slug":"up-investigation-begins-into-rs-13-95-lakh-scam-in-cm-yogi-s-program-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम में 13.95 लाख रुपये के घोटाले की जांच शुरू, दो विभागों ने कराया गया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम में 13.95 लाख रुपये के घोटाले की जांच शुरू, दो विभागों ने कराया गया भुगतान
Sun, 22 Jun 2025 03:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 22 Jun 2025 03:41 PM IST
सार
गोंडा जिले में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि थे। इसका आयोजन का भुगतान दो अलग-अलग विभागों से करवाया गया था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
यहीं पर आयोजित हुआ था कार्यक्रम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जिले के वजीरगंज के पार्वती अरगा में दो फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर आयोजित समारोह में टेंट व खानपान में हुए घोटाले की जांच शुरू हो गई है। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थे। विभागीय जांच में 13.95 लाख रुपये का घोटाला उजागर होने के बाद अब लोक निर्माण विभाग खंड एक के अवर अभियंता ललित कुमार पाठक ने नगर कोतवाली में महेंद्र सिंह टेंट हाउस फर्म झिलाही बाजार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अवर अभियंता का कहना है कि दो फरवरी को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के आर्द्रभूमि दिवस समारोह को पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक व सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग बलरामपुर की ओर से मनाया गया था। इस पूरे कार्यक्रम में मनकापुर के झिलाही बाजार की महेंद्र सिंह टेंट हाउस नामक फर्म को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गजब कारनामा: सीएम के एक कार्यक्रम का दो विभागों से करा लिया भुगतान, लाखों किए पार; खुलासा हुआ तो अफसर हैरान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जासूस तो नहीं लखनऊ में गिरफ्तार उज्बेकिस्तान की युवतियां? कराई थी प्लास्टिक सर्जरी; खुफिया एजेंसियां अलर्ट
बीते 29 मार्च को कार्यक्रम के आयोजन में हुए खर्च के सभी मदों को मिलाकर पीडब्ल्यूडी की ओर से 69.30 लाख रुपये का भुगतान फर्म को किया गया जबकि इससे पूर्व पांच मार्च को ही सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग बलरामपुर से 19.95 लाख रुपये का भुगतान किया गया। मामले की जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित फर्म की ओर से पूर्व भुगतान छिपाया गया और धोखे से भुगतान कराया गया। छह मदों में 13.95 लाख रुपये भुगतान फर्म ने दोनों विभागों से ले लिया। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर संबंधित फर्म के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रयास से हुआ था कार्यक्रम
- स्थानीय सांसद व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के विशेष प्रयास से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्वती अरगा आए थे। उस वक्त मुख्यमंत्री ने पार्वती अरगा को लेकर कई योजनाओं की भी घोषणा की थी।