फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: International cyber fraud gang busted in the capital, over 100 arrested; raid on a fake call center.

UP: राजधानी में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, 100 से ज्यादा गिरफ्तार; फर्जी कॉल सेंटर पर छापा

Wed, 01 Jul 2026 03:19 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 01 Jul 2026 03:19 PM IST
सार

लखनऊ पुलिस ने गोमतीनगर स्थित समिट बिल्डिंग में फर्जी कॉल सेंटर पर बड़ी कार्रवाई कर अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा किया। छापेमारी में 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कंप्यूटर, मोबाइल, सर्वर और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद कर नेटवर्क के विदेशी कनेक्शन की जांच शुरू की।

विज्ञापन
UP: International cyber fraud gang busted in the capital, over 100 arrested; raid on a fake call center.
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का राजफाश किया है। गिरोह में शामिल 119 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरोह फर्जी कॉल सेंटर बनाकर लोगों से मोटी रकम ठग रहा था। इंटेलीजेंस की सूचना पर मंगलवार रात में ही पुलिस ने छापा मारकर सभी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


समिट बिल्डिंग के 11वें तल पर फर्जी कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा था। गिरोह के पास से करीब 100 लैपटॉप, 178 कॉलिंग मोबाइल फोन, कंप्यूटर, बड़ी मात्रा में डिजिटल उपकरण, दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए गए हैं। गिरोह डॉलर एप के माध्यम से लोगों से साइबर ठगी कर रहा था। गिरोह का संचालन कर रहे अहमदाबाद निवासी
विज्ञापन


ऑपरेशन मैनेजर ललित खैराजानी और विक्रम सिंह परमार से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। साइबर थाना और साइबर क्राइम सेल की पूरी टीम को इस फर्जीवाड़े के खुलासे में लगाया गया है। गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में पुलिस टीमें पता लगा रही हैं। नेटवर्क से जुड़े लोगों को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लालच देकर करते थे ठगी

पुलिस का कहना है कि इंटेलीजेंस के माध्यम से फर्जी कॉल सेंटर के बारे में जानकारी मिली थी। कॉल सेंटर केवल रात में ही संचालित होता था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोगों को मुनाफे का झांसा देकर ठगी करते थे। सूत्रों का कहना है कि गिरोह डिजिटल अरेस्ट में भी शामिल था। आरोपियों ने देश के कई राज्यों में लोगों से ठगी की है, जिसका ब्योरा निकाला जा रहा है। करीब 24 घंटे तक चली पड़ताल के बाद पुलिस ने 119 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें युवतियां भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed