फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: India-West Indies T20 match in Lucknow, sales boosted by steep ticket price reductions; teams will arrive

यूपी: भारत- विंडीज टी-20 मुकाबला लखनऊ में, टिकट दरों में की गई भारी गिरावट से बढ़ी बिक्री; चार को आएंगी टीमें

Tue, 29 Sep 2026 06:53 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 29 Sep 2026 06:53 AM IST
सार

India vs West Indies match: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में छह अक्तूबर को भारत ओर वेस्टइंडीज के बीच मैच खेला जाना है। इसके लिए टिकट बिकनी शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन
UP: India-West Indies T20 match in Lucknow, sales boosted by steep ticket price reductions; teams will arrive
इकाना स्टेडियम में मैच। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच छह अक्तूबर को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में एक मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लिए टिकटों की बिक्री ने अब जोर पकड़ लिया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम तक 16 हजार टिकट बिक चुके हैं। मुकाबला करीब आने के साथ टिकटों की बिक्री में और तेजी आने की संभावना है। 

विज्ञापन


ऐसे में मैच तक 35 हजार तक टिकट बिकने की आस जगी है। इकाना स्टेडियम की कुल दर्शक क्षमता 50 हजार है। यूपीसीए को उम्मीद है कि स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच देखते ही बनेगा। यूपीसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित चटर्जी ने बताया कि लखनऊ में हुए पिछले मुकाबलों में दर्शकों की संख्या आशा के अनुरूप नहीं थी। इसका एक मुख्य कारण टिकटों की बढ़ी दर हो सकता है। 
विज्ञापन


इसलिए भारत और विंडीज के बीच इस मुकाबले में टिकटों की दरें घटाने का फैसला किया गया। यह योजना सफल रही है और बिक्री में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है। बीती 17 जून को इकाना स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच एकदिवसीय मुकाबला हुआ था। उस समय महज 10 हजार टिकट ही बिक पाए थे। दर्शकों की कम संख्या को देखते हुए यूपीसीए ने टिकट दरें लगभग आधी कर दी थीं। दरों में इस कमी का सीधा फायदा अब देखने को मिल रहा है। इससे अधिक दर्शक मैच देखने के लिए आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार को राजधानी पहुंचेंगी दोनों टीमें
भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह सीरीज का पहला टी-20 मुकाबला है। दोनों टीमें इस मैच के लिए चार अक्तूबर को लखनऊ पहुंच जाएंगी। पांच अक्तूबर को दोनों टीमों के खिलाड़ी इकाना स्टेडियम में अभ्यास करेंगे। वे अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। इसके बाद छह अक्तूबर को यह मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed