फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: India alliance will be established afresh, leaders of many parties can gather in Lucknow, decision will al

'INDIA': विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' नए सिरे से किया जाएगा स्थापित, लखनऊ में जुट सकते हैं कई पार्टियों के नेता

Thu, 16 Jan 2025 11:52 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 16 Jan 2025 11:52 AM IST
सार

India Alliance News in Hindi: लोकसभा चुनावों के बाद राज्यों के चुनावों में इंडिया गठबंधन के घटक दलों को हार का सामना करना पड़ा है। अब नए सिरे से इसको मजबूत बनाने की कवायद की जाएगी। 
 

विज्ञापन
UP: India alliance will be established afresh, leaders of many parties can gather in Lucknow, decision will al
इंडिया गठबंधन किया जाएगा मजबूत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

India Alliance Restablesing: देश में मुख्य विपक्षी इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की तैयारियां नए सिरे से शुरू की जाएंगी। इसके तहत क्षेत्रीय दलों की भूमिका बढ़ाई जाएगी। गठबंधन की शीघ्र ही दिल्ली में बैठक होगी जिसमें महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


दरअसल, इंडिया गठबंधन को लेकर समय-समय पर उसके घटक संगठनों के भीतर से ही खिलाफ के स्वर आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव ही गठबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठा चुके हैं। गठबंधन के सूत्र बताते हैं कि इन सबके उलट सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन को मजबूत करने की रणनीति बनाई है। सपा ने फॉर्मूला दिया है कि इंडिया गठबंधन में क्षेत्रीय दलों की भूमिका को बढ़ाया जाए। तृणमूल कांग्रेस पहले ही कह चुकी है कि गठबंधन का नेतृत्व ममता बनर्जी को दिया जाए। सूत्र बताते हैं कि ममता बनर्जी को संयोजक बनाए जाने पर सपा को भी कोई आपत्ति नहीं होगी।

विज्ञापन

कांग्रेस का शेयर होगा ज्यादा 

UP: India alliance will be established afresh, leaders of many parties can gather in Lucknow, decision will al
राहुल गांधी और अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

इससे पहले राजग में भी दूसरे-तीसरे नंबर के राजनीतिक दलों को यह जिम्मेदारी मिलती रही है। समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडीज और शरद यादव भी राजग के संयोजक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसलिए क्षेत्रीय दलों का मानना है कि इंडिया गठबंधन में भी यह प्रयोग करने में कोई हर्ज नहीं है। कोशिश है कि राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उस राज्य के सबसे बड़े विपक्षी दल के नेतृत्व में काम करे। वहीं, जब भी लोकसभा चुनाव हों तो राष्ट्रीय राजनीति के मद्देनजर सीटों का बंटवारा हो। जाहिर है कि इसमें कांग्रेस का शेयर ज्यादा रहेगा।

इंडिया गठबंधन में शामिल सपा सूत्र बताते हैं कि शीघ्र ही गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक होगी। इसमें सभी घटक दलों के प्रमुख नेता शामिल होंगे। सभी मुद्दों पर विस्तार से बात होगी। हर बैठक में अगली बैठक की संभावित तिथि व माह की भी घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed