{"_id":"68eca3cf257476dedc091b44","slug":"up-income-tax-raids-on-premises-of-india-frozen-food-company-which-deals-in-meat-business-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मीट का कारोबार करने वाली इंडियन फ्रोजन फूड कंपनी के ठिकानों पर आयकर छापा, कई शहरों में छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मीट का कारोबार करने वाली इंडियन फ्रोजन फूड कंपनी के ठिकानों पर आयकर छापा, कई शहरों में छापेमारी
Mon, 13 Oct 2025 01:50 PM IST
ishwar ashish
अशोक मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ
अशोक मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:50 PM IST
सार
आयकर विभाग की टीम ने संभल, बरेली, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई शहरों में छापे की। ये कार्रवाई बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी अंजाम देने की शिकायतों के बाद की गई।
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम ने छापामारा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
संभल में मीट का कारोबार करने वाली इंडियन फ्रोजन फूड कंपनी के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने सोमवार को छापे मारे। कंपनी के बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत एक दर्जन से अधिक शहरों के 30 से ज्यादा ठिकानों को खंगाला जा रहा है। आयकर विभाग, लखनऊ की जांच इकाई ने यह कार्रवाई की है। छापे की कार्रवाई अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि इंडियन फ्रोजन फूड कंपनी का कारोबार करीब 1000 करोड़ रुपये से अधिक का बताया जाता है। कंपनी द्वारा बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी अंजाम दिए जाने की शिकायतों के बाद जांच इकाई बीते कई दिनों से सुराग जुटा रही थी। इस बाबत पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद छापे मारकर दस्तावेजी सुबूत जुटाने की कवायद की गई है। आयकर विभाग के 100 से अधिकारी एवं कर्मचारी पीएसी बल के साथ कंपनी के ठिकानों को खंगाल रहे हैं और संचालकों एवं निदेशकों से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आप निश्चिंत होकर ड्यूटी कीजिये, बाकी सरकार पर छोड़ दीजिए... CRPF जवान की समस्या सुनकर बोले सीएम योगी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - होमगार्ड बनने के नियमों में बदलाव, अब शासकीय और अर्द्धशासकीय सेवा कर्मी नहीं कर सकेंगे आवेदन
अनुमति से अधिक पशुओं के कटान की भी जांच
सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग यह भी पता लगा रहा है कि कंपनी द्वारा अनुमति से अधिक पशुओं का कटान तो नहीं किया जा रहा है। दरअसल, बीते वर्षों में मीट कारोबारी कंपनियों के ठिकानों पर छापे के दौरान इसके पुख्ता प्रमाण मिले थे, जिसमें स्थानीय प्रशासन और उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की संलिप्तता भी सामने आई थी। खासकर बरेली की एक कंपनी में तो बड़े पैमाने पर बिना अनुमति पशुओं को खरीदा जा रहा था और उनका कटान कर मीट बेचा जा रहा था।