फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Income Tax Department surveys Bombay Pav Bhaji's premises

UP: बांबे पावभाजी के ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे, साफ्टवेयर के जरिए बिक्री में हेराफेरी के मिले प्रमाण

Sun, 08 Mar 2026 09:39 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 08 Mar 2026 09:39 PM IST
सार

लखनऊ में बांबे पावभाजी के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने सर्वे किया। टीम को साफ्टवेयर के जरिए हेराफेरी के प्रमाण मिले हैं।

विज्ञापन
UP: Income Tax Department surveys Bombay Pav Bhaji's premises
बांबे पाव भाजी की दुकान पर छापा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आयकर विभाग की जांच इकाई ने रविवार को राजधानी में बॉम्बे पावभाजी प्रतिष्ठान के तीन ठिकानों पर सर्वे की कार्यवाही की। विभागीय अधिकारी सुरक्षाकर्मियों के साथ बिक्री से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं। यह सर्वे बॉम्बे पावभाजी प्रतिष्ठान द्वारा बिलिंग से संबंधित 'पेट पूजा' साफ्टवेयर का इस्तेमाल करने पर हुई है। बता दें कि आयकर विभाग, हैदराबाद द्वारा बीते दिनों यह साफ्टवेयर मुहैया कराने वाली कंपनी के ठिकानों पर सर्वे में करीब 70 हजार करोड़ रुपये की हेराफेरी अंजाम दिए जाने के प्रमाण मिले थे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की हैदराबाद इकाई द्वारा किए गए सर्वे के दौरान पेट पूजा के ग्राहकों की बिलिंग गतिविधियों से संबंधित 160 टेरा बाइट से अधिक का बैक एंड डाटा प्राप्त किया गया था। डाटा के विश्लेषण में पता चला कि पेट पूजा द्वारा अपने सॉफ्टवेयर में ग्राहकों को कुछ खास फीचर्स एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिनका दुरुपयोग बिक्री को कम दिखाने तथा आयकर रिटर्न में टर्नओवर को कम दर्शाने के लिए किया गया। जब विभाग ने डाटा का विश्लेषण करने के लिए आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया, तो 70 हजार करोड़ से अधिक की संभावित कर-चोरी के सुराग मिले।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  'मौलाना को हूरों के पास भेजो, एक करोड़ ले जाओ', राष्ट्रपति के साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण, पढ़ें बड़ी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शंकराचार्य बोले, गाय के मांस से आय करने वालों को सनातन समाज कभी माफ नहीं करेगा


इसके बाद इस सॉफ्टवेयर का उपयोग कर बिलिंग एवं बिक्री रसीदें तैयार करने वाले रेस्टोरेंट्स एवं आउटलेट्स की क्षेत्रवार सूची तैयार की गई। सूची में राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में स्थित एक प्रमुख रेस्टोरेंट बॉम्बे पावभाजी का नाम मिला, जो बिलिंग एवं बिक्री रसीदों के लिए इस सॉफ्टवेयर का उपयोग कर रहा था। इसके आधार पर बॉम्बे पावभाजी के हजरतगंज तथा गोमतीनगर के विभूति खंड स्थित प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed