{"_id":"69ad6a1bebc2d4d1ad056e55","slug":"cm-yogi-adityanath-on-women-s-day-see-the-big-news-of-uttar-pradesh-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Big News: 'मौलाना को हूरों के पास भेजो, एक करोड़ ले जाओ', राष्ट्रपति के साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Big News: 'मौलाना को हूरों के पास भेजो, एक करोड़ ले जाओ', राष्ट्रपति के साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण
Sun, 08 Mar 2026 05:56 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 08 Mar 2026 05:56 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर अयोध्या के संत समाज ने नाराजगी जताई है। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि राष्ट्रपति के साथ बंगाल में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में कानून का माहौल होने से महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिला। पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें
विज्ञापन
यूपी की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कहा कि प्रदेश में कानून का राज होने से महिलाओं को विकास के अवसर मिले हैं। अयोध्या में सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने नाराजगी जताई है। वहीं, बंगाल में राष्ट्रपति के साथ हुई घटना को मायावती ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। पढ़ें, प्रदेश की बड़ी खबरें
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: सीएम योगी बोले- बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को धरती पर जगह नहीं मिलेगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित रोजगार महाकुंभ 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों में खूब आत्मविश्वास होता है। उन्हें समान अवसर मिलने चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि उन्हें सुरक्षा मिले। प्रदेश में अब कानून का राज है। बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को धरती पर जगह नहीं मिलेगी। अगर किसी शोहदे ने बेटियों से अभद्रता की तो चौराहे पर यमराज के दूत उसका टिकट काटने के लिए बैठे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
" सीएम योगी पर अभद्र टिप्प्णी करने वाले को 72 हूरों के पास पहुंचाओ, मुझसे एक करोड़ ले जाओ"
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां और गोवंश को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में अयोध्या के संत समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है। अयोध्या के तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने बिहार के मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के बयान पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अब्दुल्लाह सलीम का पोस्टर जलाया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मायावती बोलीं - राष्ट्रपति के पश्चिम बंगाल दौरे पर हुआ घटनाक्रम दुर्भाग्यपूर्ण, ममता को दी सीख
बसपा सुप्रीमो मायावती ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके पद के अनुसार प्रोटोकॉल न मिलने पर नाराजगी जताई और कहा कि जो भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था। पढ़ें, क्या था पूरा मामला
शंकराचार्य बोले, गाय के मांस से आय करने वालों को सनातन समाज कभी माफ नहीं करेगा
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार को लालगंज पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने मीडिया और अनुयायियों को संबोधित किया। बृजेंद्र नगर के दुर्गा माता मंदिर परिसर में शंकराचार्य ने कहा कि जो व्यक्ति गौ माता को मानता है वह उस पर अत्याचार नहीं कर सकता। पढ़ें पूरी खबर
सेंट्रल मार्केट: 80 व्यापारियों को राहत, आवास विकास लखनऊ से आया लैंडयूज बदलने का लेटर, अब नहीं टूटेंगी दुकानें
आवास विकास लखनऊ ने सेंट्रल माकेट के 80 दुकानदारों के लिए लैंडयूज बदलने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए 36 हज़ार रुपये प्रति मीटर जमा कर आवासीय भूखंड को व्यावसायिक में बदला जा सकेगा। ध्वस्तीकरण के लिए दायरे में आए अन्य दुकानदारों के लिए भी राहत की उम्मीद जागी है। पढ़ें पूरी खबर
बांबे पावभाजी के ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे, पेटपूजा साफ्टवेयर के जरिए बिक्री में हेराफेरी के मिले प्रमाण
राजधानी लखनऊ में रविवार को आयकर विभाग की टीमों ने बांबे पावभाजी के संचालकों के ठिकानों पर सर्वे किया। टीम को पेटपूजा साफ्टवेयर के जरिए बिक्री में हेराफेरी के प्रमाण मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर