{"_id":"622ecc5a2d5adc705b7715a5","slug":"up-income-limit-may-increase-for-general-and-obc-those-with-annual-income-up-to-2-5-lakh-will-get-the-benefit","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : सामान्य व ओबीसी के लिए बढ़ सकती है आय सीमा, 2.5 लाख तक सालाना आय वालों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : सामान्य व ओबीसी के लिए बढ़ सकती है आय सीमा, 2.5 लाख तक सालाना आय वालों को मिलेगा फायदा
Mon, 14 Mar 2022 02:10 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 14 Mar 2022 02:10 PM IST
सार
ढाई लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है। इसे अगले सत्र से लागू करने की योजना है।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में सामान्य व पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए आयसीमा बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग नए सिरे से प्रस्ताव तैयार करवा रहा है। ढाई लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है। इसे अगले सत्र से लागू करने की योजना है।
विज्ञापन
गरीब छात्रों की पढ़ाई पूरी कराने के लिए प्रदेश सरकार छात्रवृत्ति के साथ शुल्क भरपाई की सुविधा देती है। इसके लिए अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्रों के लिए आयसीमा ढाई लाख रुपये सालाना, जबकि अन्य वर्गों के लिए यह दो लाख रुपये सालाना है। हालांकि केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं में सभी वर्गों के लिए यह सीमा ढाई लाख रुपये तक सालाना निर्धारित है।
विज्ञापन
यूपी में भी केंद्र के बराबर ही आयसीमा किए जाने पर लंबे समय से विचार चल रहा है। समाज कल्याण निदेशालय के एक अधिकारी ने नाम न छापने के आग्रह के साथ बताया कि सामान्य वर्ग के लिए यह प्रस्ताव उनका विभाग तैयार कर रहा है। शीघ्र ही इसे शासन को भेज दिया जाएगा। इसी तरह का प्रस्ताव पिछड़ा वर्ग विभाग भी तैयार करेगा।
विज्ञापन