{"_id":"61a354542b3bb114963b6411","slug":"up-in-the-last-24-hours-nine-new-patients-were-confirmed-in-the-state-the-process-of-vaccination-accelerated","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : बीते 24 घंटों में प्रदेश में नौ नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, टीकाकरण की प्रक्रिया हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : बीते 24 घंटों में प्रदेश में नौ नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, टीकाकरण की प्रक्रिया हुई तेज
Sun, 28 Nov 2021 03:35 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 28 Nov 2021 03:35 PM IST
सार
यूपी में 8,73,13,296 टेस्ट किए जा चुके हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 83 रह गई है। बीते 24 घंटों में नौ संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। इसके साथ ही प्रदेश का रिकवरी रेट अब 98.7 प्रतिशत पहुंच गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: सैंपल लेता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना टीकाकरण अभियान में यूपी ने सर्वाधिक टेस्ट और टीकाकरण कर दूसरे प्रदेशों के समक्ष एक नजीर पेश की है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रभावी रणनीति के अनुसार टीकाकरण किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 15 करोड़ 89 लाख से अधिक पात्र लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिसमें से 11 करोड़ पांच लाख से अधिक लोगों को पहली डोज और चार करोड़ 84 लाख से अधिक लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। प्रदेश के 74.87 प्रतिशत लोगों ने पहली और 32.73 प्रतिशत लोगों ने दूसरी डोज का कवर प्राप्त कर लिया है।
विज्ञापन
प्रदेशवासियों को जल्द से जल्द टीका कवर देने के उद्देश्य से प्रदेश में क्लस्टर 2.0 अप्रोच को लागू किया है। ग्रामों में क्लस्टर 2.0 अप्रोच से टीकाकरण की दूसरी डोज की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। क्लस्टर मॉडल के जरिए जिन ग्रामों, मोहल्लों में प्रथम डोज लगाने का कार्य सफलतापूर्वक किया गया था, उन ग्रामों में क्लस्टर मॉडल के तहत दूसरी डोज को लगाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
यूपी में कोरोना सक्रिय केसों की संख्या 83
प्रदेश में बीते 24 घंटों में 1,46,396 टेस्ट किए गए, जिसमें संक्रमण के नौ नए मामलों की पुष्टि हुई। अब तक यूपी में 8,73,13,296 टेस्ट किए जा चुके हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 83 रह गई है। बीते 24 घंटों में नौ संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। इसके साथ ही प्रदेश का रिकवरी रेट अब 98.7 प्रतिशत पहुंच गया है।
विज्ञापन