{"_id":"60d57b6ec57b035e710807b0","slug":"up-in-balrampur-car-collided-with-a-bike-and-fell-into-a-water-filled-pit-six-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : बलरामपुर में बाइक से टकराकर नाले में गिरी कार, छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : बलरामपुर में बाइक से टकराकर नाले में गिरी कार, छह की मौत
Sat, 26 Jun 2021 12:23 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:23 AM IST
सार
शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे गोंडा से देवीपाटन शक्तिपीठ जा रही तेज रफ्तार कार शिवा नगर चयपुरवा गांव के पास बाइक सवार के टकराकर सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौजूद लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बच्चे के जन्मदिन पर देवीपाटन शक्तिपीठ जा रही श्रद्धालुओं से भरी कार शुक्रवार को बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पानी से भरे नाले जा गिरी। इससे पानी में डूबने से कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां-बाप, बेटा-बेटी व दो अन्य लोग शामिल हैं। सभी मृतक मूल रूप से गोंडा के निवासी थे।
विज्ञापन
थाना तरबगंज जनपद गोंडा के ग्राम पूरेमनियाए मन्हना के कृष्ण कुमार सिंह के बेटे उत्कर्ष का शुक्रवार को जन्मदिन था। पूरा परिवार सुबह कार से देवीपाटन शक्तिपीठ दर्शन करने जा रहा था। कार में कृष्ण कुमार सिंह (39), पत्नी स्नेहलता (35), बेटी मनु (14), बेटा उत्कर्ष (12), बेटी की सहेली सौम्या उर्फ तनु (15) सवार थे। गाड़ी शत्रुघभन सिंह(52) चला रहे थे।
विज्ञापन
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम शिवानगर चयपुरवा के पास बाइक सवार ग्राम शंकरनगर निवासी लाले (22) तेज रफ्तार कार से टकरा गया। टक्कर के बाद कार पहाड़ी नाले में जा किरी। लोगों ने बेहोशी की हालत में सभी को निकाला, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं, बाइक चालक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन