फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: In Amethi, gangsters thrashed a young man over a minor dispute.

यूपी : अमेठी में दबंगो ने मामूली विवाद पर युवक को घर बुलाया और पीट कर मार डाला

Sat, 05 Jun 2021 02:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 05 Jun 2021 02:11 PM IST
सार

बसंत द्वारा पुलिस में की गई शिकायत से नाराज दबंगों ने उसे देर शाम घर बुलाया और मार मार कर अधमरा कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
UP: In Amethi, gangsters thrashed a young man over a minor dispute.
युवती के स्वजनों से की मारपीट - फोटो : Girl's relatives beaten up

विस्तार

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भरेथा गांव में शुक्रवार शाम एक युवक को जमकर पीटा गया। युवक के शिकायत लेकर थाने जाने से भड़के दबंग परिवार ने देर शाम उसे घर बुलाकर इस कदर पीटा कि उसकी इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


पूरे गनेश लाल मजरे भरेथा निवासी राम भरत उर्फ बसंत श्रीवास्तव (28) का गांव के ही राम सागर पांडेय से किसी बात को लेकर विवाद था। इसी को लेकर गुरुवार शाम रामसागर व उनके दो पुत्रों नीलेश व उमेश ने बसंत को मारा पीटा। बसंत ने इसकी शिकायत पुलिस से की। बसंत द्वारा की गई शिकायत से नाराज दबंगों ने उसे देर शाम घर बुलाया और मार मार कर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन


दबंग परिवार के चंगुल से किसी तरह बचकर बसंत घर पहुंचा तो परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल भागे। परिवारीजन अस्पताल पहुंचते इसके पहले बसंत की मौत हो गई। दबंगों की पिटाई से हुई युवक की मौत की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसएचओ श्याम सुंदर ने बताया कि आरोपी परिवार घर में ताला बंद कर फरार हो गया है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed