फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP : Important decisions of the UP cabinet

UP : यूपी कैबिनेट का महत्वपूर्ण फैसला- नीति मंजूर, 2125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी गेहूं खरीद

Wed, 12 Apr 2023 01:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Apr 2023 01:34 AM IST
सार

यह मंजूरी कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिये दी गई है। इसके तहत 2125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद होगी।

विज्ञापन
UP : Important decisions of the UP cabinet
यूपी कैबिनेट मीटिंग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीद नीति को हरी झंडी दे दी है। यह मंजूरी कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिये दी गई है। इसके तहत 2125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद होगी। खाद्य विभाग, मंडी परिषद, पीसीएफ, यूपी कोऑपरेटिव यूनियन, उपभोक्ता सहकारी संघ, राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम और भारतीय खाद्य निगम के 6 हजार केंद्रों के माध्यम से यह खरीद होगी। 

विज्ञापन


कुल 60 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को गेहूं की बिक्री के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। यहां बता दें कि प्रदेश में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद प्रारंभ कर दी गई है। हालांकि, सरकारी क्रय केंद्रों पर अभी गेहूं की आमद काफी कम है।
विज्ञापन


चावल अनुसंधान केंद्र वाराणसी को और जमीन दी जाएगी
चावल पर काम कर रहे चावल अनुसंधान केंद्र वाराणसी को अब और अतिरिक्त भूमि दी जाएगी। इसके लिए मंगलवार को कैबिनेट बाईसर्कुलेशन प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अब यह संस्थान और विकसित हो सकेगा। अपर मुख्य सचिव डा. देवेश चतुर्वेदी के मुताबिक यह अनुसंधान केंद्र चावल पर अच्छा काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काला नमक चावल पर किया गया अनुसंधान और इसका कार्य प्रशंसनीय रहा। ऐसे में इसे और विकसित करने का प्रस्ताव लाया गया है। इस संस्थान को अब 0.97 हेक्टेयर जमीन और दी जाएगी। पांच हेक्टेयर से ज्यादा जमीन इसे पहले दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed