{"_id":"619912270dad041fca45c7a6","slug":"up-house-to-house-survey-in-rural-areas-marked-non-vaccinated-five-new-patients-found-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : ग्रामीण इलाके में घर-घर सर्वे, टीका न लगवाने वाले चिन्हित, प्रदेश में पांच नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : ग्रामीण इलाके में घर-घर सर्वे, टीका न लगवाने वाले चिन्हित, प्रदेश में पांच नए मरीज मिले
Sat, 20 Nov 2021 08:50 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 20 Nov 2021 08:50 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि टीकाकरण का ग्राफ तेजी से बढाया जाए। इसके तहत क्लस्टर मॉडल के तहत घर-घर सर्वे, स्कूल कॉलेजों में टीकाकरण कैंप, गांवों में टीकाकरण कैंप आदि कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना की जांच करतीं स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए घर-घर सर्वे किया जा रहा है। इसके जरिए टीका नहीं लगवाने वाले चिन्हित किए जा रहे हैं। इसी तरह ग्रामीण इलाके में शिफ्टवार टीकाकरण सेंटर का संचालन किया जा रहा है। हर जिले में एक बूथ पर रात 10 बजे तक टीकाकरण किया जा रहा है। इसका नतीजा है अब टीकाकरण 14 करोड़ से अधिक हो गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि टीकाकरण का ग्राफ तेजी से बढाया जाए। इसके तहत क्लस्टर मॉडल के तहत घर-घर सर्वे, स्कूल कॉलेजों में टीकाकरण कैंप, गांवों में टीकाकरण कैंप आदि कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिला संयुक्त अस्पताल में रात दस बजे तक टीकाकरण किया जा रहा है। इससे अब तक यूपी में 14 करोड़ 72 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिसमें 10 करोड़ 49 लाख को पहली डोज और चार करोड़ 23 लाख को दूसरी डोज दी जा चुकी है। यह संख्या टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी की 71 प्रतिशत से अधिक है।
विज्ञापन
बीते 24 घंटों में एक लाख 27 हजार 461 सैंपल की जांच
प्रदेश में पांच नए मरीज मिले हैं, जबकि सात डिस्चार्ज हुए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 100 हो गई है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में एक लाख 27 हजार 461 सैंपल की जांच की गई, जिसमें पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई र्गइ है। इसमें गौतमबुद्ध नगर में एक, आगरा में एक, मथुरा में एक, अलीगढ़ में एक, अमरोहा में एक मरीज मिला है। इसी तरह सात मरीज कोरोना को मात दिए गए हैं। प्रदेश के 39 जिले में एक भी कोविड मरीज नहीं है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 98.7 प्रतिशत है। अब तक राज्य में आठ करोड़ 62 लाख 30 हजार 407 सैंपल की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन