फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Honorarium of cleaning workers appointed on contract in bodies increased, instead of Rs 336.85, now Rs 366.54 will be available daily

यूपी : निकायों में ठेके पर नियुक्त सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ा, 336.85 रुपये के स्थान पर अब रोज मिलेगा 366.54 रुपये

Mon, 04 Apr 2022 07:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 04 Apr 2022 07:47 PM IST
सार

सफाई कर्मियों को अब 366.54 रुपये प्रतिदिन की दर से मानदेय मिलेगा। इससे पहले इन्हे 336.85 रुपये प्रतिदिन मानदेय मिलता था। यानि ठेके वाले सफाई कर्मियों के मानदेय में कुल 29.69 रुपये प्रतिदिन की दर से बढ़ोत्तरी की गई है।

विज्ञापन
UP: Honorarium of cleaning workers appointed on contract in bodies increased, instead of Rs 336.85, now Rs 366.54 will be available daily
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में ठेके पर नियुक्त किए गए सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ा दिया है। इन सफाई कर्मियों को अब 366.54 रुपये प्रतिदिन की दर से मानदेय मिलेगा। इससे पहले इन्हे 336.85 रुपये प्रतिदिन मानदेय मिलता था। यानि ठेके वाले सफाई कर्मियों के मानदेय में कुल 29.69 रुपये प्रतिदिन की दर से बढ़ोत्तरी की गई है। अपर मुख्य सचिव नगर विकास डॉ. रजनीश दूबे ने मानदेय बढ़ाने से संबंधित आदेश सोमवार को जारी कर दिया है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक उप श्रम आयुक्त के पत्र 31 मार्च 2022 द्वारा न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के अंतर्गत रखे गए श्रमिकों या कार्मिकों को मूल दरों और देय परिवर्तन महंगाई भत्ते के निर्धारण के आधार पर इसे बढ़ाया गया है। निकायों को अब इसके आधार पर मानेदय देना होगा। श्रम विभाग के नियोजन के लिए दी गई व्यवस्था में ‘बुहारने और सफाई’ में शुष्क शौचालयों का निर्माण (प्रतिषेध) अधिनियम 1993 के अंतर्गत निषिद्ध क्रिया कलाप में शामिल नहीं है। अब इसे शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने बताया कि आउटसोर्सिंग कंपनियों के माध्यम से ठेके पर नियुक्त किए गए सफाई कर्मचारियों को 336.85 रुपये प्रतिदिन की दर से मानदेय देने का निर्णय मार्च 2021 में किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed