{"_id":"69bcc27d94be4e09570c90ef","slug":"up-hi-tech-labs-will-tighten-the-noose-on-criminals-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हाईटेक लैब्स से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा, जांच और साक्ष्य विश्लेषण की प्रक्रिया होगी और सटीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाईटेक लैब्स से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा, जांच और साक्ष्य विश्लेषण की प्रक्रिया होगी और सटीक
Fri, 20 Mar 2026 09:20 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 20 Mar 2026 09:20 AM IST
सार
यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज में हाईटेक लैब्स की स्थापना की जाएगी। इन लैब में क्वांटम कंप्यूटिंग, चैलेंज्ड ऑडियो-वीडियो, 3-डी प्रिंटिंग, एससीएडीए और डिजिटल फॉरेंसिक लैब शामिल हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदलते अपराध के तौर-तरीकों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज में पांच नई आधुनिक लैब्स स्थापित की जाएंगी। इससे अपराधों की जांच और साक्ष्य विश्लेषण की प्रक्रिया और तेज व सटीक होगी।
विज्ञापन
संस्थान के निदेशक जीके गोस्वामी ने बताया कि नई लैब्स में क्वांटम कंप्यूटिंग, चैलेंज्ड ऑडियो-वीडियो, 3-डी प्रिंटिंग, एससीएडीए और डिजिटल फॉरेंसिक लैब शामिल हैं। निदेशक के मुताबिक संस्थान में पहले से ही साइबर फॉरेंसिक, डीएनए प्रोफाइलिंग, एआई-ड्रोन और डॉक्यूमेंट जांच जैसी लैब्स संचालित हैं। नई लैब्स शुरू होने से मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी और दोषियों को जल्द सजा दिलाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने में भी यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा की जिला कमेटियों की घोषणा इसी सप्ताह, तीन दिनों तक लगातार बैठकें करेंगे प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हर जिले 100 महिलाओं को मिलेगा ड्राइविंग प्रशिक्षण, मिशन शक्ति फेज-5 के दूसरे चरण का हुआ आगाज
ये होंगी लैब...और इनसे सहूलियत
1- क्वांटम कंप्यूटिंग लैब : इसके जरिये जटिल डाटा और इन्क्रिप्शन से जुड़े मामलों का तेजी से विश्लेषण किया जा सकेगा, जिससे साइबर अपराधों की जांच को मजबूती मिलेगी।
2- चैलेंज्ड ऑडियो-वीडियो लैब : खराब गुणवत्ता वाले ऑडियो और वीडियो को स्पष्ट करने में सहायक होगी, जिससे उन्हें साक्ष्य के रूप में उपयोग किया जा सकेगा।
3 -डी प्रिंटिंग लैब : घटनास्थल के मॉडल तैयार किए जाएंगे और घटनाओं का पुनर्निर्माण किया जा सकेगा, जिससे जांच एजेंसियों को केस समझने और सुलझाने में आसानी होगी।
4- एससीएडीए लैब : औद्योगिक संस्थानों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय ढांचों को लक्षित करने वाले साइबर हमलों की जांच में यह लैब अपनी अहम भूमिका निभाएगी।
5- डिजिटल फॉरेंसिक लैब : यह लैब मोबाइल फोन, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से डेटा निकालने और उसका गहन विश्लेषण करने की क्षमता को बढ़ाएगी, जो आज के डिजिटल युग में अपराध जांच का एक जरूरी हिस्सा है।