{"_id":"68ab14f0887a1ef3a20ccbd9","slug":"up-heavy-rain-warning-in-these-30-districts-of-the-state-on-monday-record-rainfall-in-sonbhadra-on-sunday-2025-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: आज इन 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कल से लगातार पांच दिन लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update: आज इन 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कल से लगातार पांच दिन लोगों को मिलेगी राहत
Mon, 25 Aug 2025 12:40 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:40 AM IST
सार
Monsoon IN UP: मौसम विभाग के अनुसार 25 अगस्त को पूर्वी यूपी के 30 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ में सोमवार को हो सकती है बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में दोबारा सक्रिय हुए मानसून के बाद बीते तीन दिनों में प्रदेश के दक्षिणी और तराई इलाकों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश देखने को मिली है। माैसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के पूर्वी और तराई के 30 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 26 अगस्त से अगले पांच दिनों के लिए मानसूनी बारिश में कमी आएगी।
विज्ञापन
रविवार को दक्षिणी जिले सोनभद्र में सर्वाधिक 130 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं मिर्जापुर में 105 मिमी, भदोही में 98 मिमी और प्रयागराज में 72 मिमी बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को यूपी के पूर्वी और तराई इलाके के 30 जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश के संकेत हैं। 26 अगस्त से अगले चार-पांच दिनों के लिए मानसूनी बारिश धीमी पड़ेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां है भारी बारिश का येला अलर्ट
गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती. बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में।