फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy rain warning for the next five days in the state, special alert issued for these districts

यूपी: प्रदेश में आने वाले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए जारी हुआ विशेष अलर्ट

Sat, 18 Jul 2026 05:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 18 Jul 2026 05:59 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मानसून ने जोरदार वापसी की है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
UP: Heavy rain warning for the next five days in the state, special alert issued for these districts
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश वासियों को भीषण उमस और गर्मी से राहत मिलने वाली है। प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसूनी सक्रियता और बादलों की आवाजाही को देखते हुए अगले पांच दिनों तक झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसी के तहत राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बना एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र पिछले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है। शुक्रवार को यह पश्चिम बंगाल, उससे सटे झारखंड और उत्तरी ओडिशा के पास केंद्रित है। अगले 24 घंटों के दौरान इस सिस्टम के धीरे-धीरे कमजोर होकर उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और मानसूनी ट्रफ के दक्षिण की ओर खिसकने की संभावना है। इसी मौसमी बदलाव के कारण प्रदेश में मानसून तेजी से सक्रिय हो रहा है।

विज्ञापन

18 से 23 जुलाई तक मानसूनी बारिश में बढ़ोतरी

प्रदेश में 18 से 23 जुलाई के बीच मानसूनी बारिश में व्यापक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। भारी बारिश के चलते अगले तीन से चार दिनों में तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है।मौसम विभाग ने भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट को देखते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। विशेषकर आकाशीय बिजली चमकने के दौरान और जलभराव वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।

इन जिलों में होगी अधिक बारिश

UP: Heavy rain warning for the next five days in the state, special alert issued for these districts
कई जिलों में बारिश का अलर्ट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अत्यधिक भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट) - एटा, मेरठ, मुजफ्फरनगर और संभल
सामान्य से अधिक बारिश- आगरा, औरैया, फिरोजाबाद और हापुड़
सामान्य बारिश- बाराबंकी, गोंडा, कानपुर नगर, खीरी, महाराजगंज, बदायूं, बागपत, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, इटावा, हमीरपुर, ललितपुर और सहारनपुर।
सामान्य से कम बारिश - लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी और अयोध्या।
 
विज्ञापन

गरज-चमक के साथ आज हो सकती है बारिश

राजधानी में शुक्रवार को मौसम ठंडा रहा। पूरे दिन बादलों की आवाजाही जारी रही। मौसम विभाग ने शनिवार को गरज के साथ बौछारें पड़ने उम्मीद जताई है। प्रादेशिक मौसम केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा, कि सामान्य तापमान से 0.4 डिग्री कम था। पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार दोपहर या शाम के समय बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शहर के कई हिस्सों में गड़गड़ाहट के साथ बिजली भी गिर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed