फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heat will increase in the state from today, temperature suddenly dropped by eight degrees in Lucknow due t

यूपी: आज से प्रदेश में बढ़ेगी तपिश, डाउन ड्राफ्ट से लखनऊ में अचानक आठ डिग्री गिरा पारा, जानिए ये घटना

Mon, 14 Apr 2025 11:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 14 Apr 2025 11:11 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में कुछ दिनों की राहत के बाद आज से फिर से मौसम गर्म होना शुरू हो जाएगा। उधर लखनऊ में डाउन ड्राफ्ट की घटना से एकदम से पारा गिर गया है। 

विज्ञापन
UP: Heat will increase in the state from today, temperature suddenly dropped by eight degrees in Lucknow due t
आज से प्रदेश के कई जिलों में गर्मी की तपिश बढ़ेगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में आज से मौसम में बदलाव शुरू जो जाएगा। प्रदेश के कई जिलों में आज पारा चालीस डिग्री को पार कर सकता है। इसके पहले पूरे प्रदेश में रविवार को कई जिलों में आंधी और बरसात हुई। दक्षिणी व तराई के लगभग 40 जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिन में सोनभद्र, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, अमेठी, फतेहपुर, सुल्तानपुर, कानपुर, बांदा समेत बुंदेलखंड के इलाकों में हवा संग बूंदाबांदी देखने को मिली। इनमें से ज्यादातर जगहों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से पूर्वी-तराई के कुछ हिस्सों को छोड़कर बाकी प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। सोमवार से धीरे-धीरे दोबारा तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से तराई के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्से में फिलहाल बूंदाबांदी का दौर थमेगा। 14 से 18 अप्रैल के बीच पारे में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी और गर्मी दोबारा जोर पकड़ेगी।

विज्ञापन

राजधानी में डाउन ड्राफ्ट की घटना से अचानक आठ डिग्री गिरा पारा

UP: Heat will increase in the state from today, temperature suddenly dropped by eight degrees in Lucknow due t
लखनऊ में बारिश और हवा से बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

राजधानी में रविवार को दिन भर उमस भरी गर्मी के बाद शाम में अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और थोड़ी देर बाद हवा में अच्छी-खासी ठंडक घुल गई। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को दिन भर पांच से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं की रफ्तार शाम को अचानक 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक हो गई। साथ ही पारा अचानक आठ डिग्री तक नीचे गिर गया। मौसम विशेषज्ञों ने पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बनी ऐसी परिस्थिति को डाउन ड्राफ्ट बताया। सोमवार से दोबारा तापमान और गर्मी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री की उछाल के साथ 36.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं 0.5 डिग्री की बढ़त के साथ रात का पारा 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

जानिए, क्या है डाउन ड्राफ्ट घटना

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बहराइच के आसपास विक्षोभ के पश्च भाग से पैदा हुए तड़ित झंझावात से मध्य क्षोभ मंडल की ठंडी पछुआ हवाएं जमीन पर आ गईं। इससे अचानक हवाओं का वेग बढ़ गया और महज बीस मिनट में पारा आठ डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। इस रेयर मौसमी घटना को डाउन ड्राफ्ट कहते हैं। आश्चर्य है कि इसका असर बहराइच क्षेत्र से लगभग 100 दूर राजधानी में दिखाई दिया। सोमवार को धूप खिलते ही पारे में उछाल आएगी और मौसम में दोबारा गर्माहट बढ़ेगी।


विज्ञापन

तेज हवा से सुधरी लखनऊ की हवा

रविवार को राजधानी के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से कुकरैल, गोमतीनगर, बीबीएयू और अलीगंज की हवा हरे यानी सेहत के लिए अच्छे श्रेणी में रही। लालबाग और तालकटोरा की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में रिकॉर्ड की गई।

कुकरैल - 53 - हरा- अच्छा
बीएयू- 83 - हरा- अच्छा
गोमतीनगर- 61 - हरा- अच्छा
तालकटोरा - 125 - पीला- मध्यम
अलीगंज- 98 - हरा- अच्छा
लालबाग- 109 - पीला- मध्यम
 

UP Weather News: प्रदेश में 14 मौतों के बाद 13 अप्रैल से थमेगी मौसम की उथल-पुथल, जानें ताजा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed