फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heat wave warning issued in many districts of the state, mercury crossed 37 degrees in 25 districts, weath

यूपी: प्रदेश के कई जिलों में लू की चेतावनी जारी, 25 जनपदों में पारा 37 डिग्री के पार, डराने वाले हैं ये अलर्ट

Sat, 05 Apr 2025 08:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 05 Apr 2025 08:00 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में अप्रैल के पहले सप्ताह में ही मई जैसे हालात हो गए हैं। शुक्रवार को कई जिलों में गर्म हवाएं चलीं। आज भी कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी हुआ है। 

विज्ञापन
UP: Heat wave warning issued in many districts of the state, mercury crossed 37 degrees in 25 districts, weath
यूपी में पड़नी शुरू हुई गर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में गर्मी पूरी तरह से अपने पैर पसार चुकी है। प्रदेश में अप्रैल के पहले सप्ताह में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को प्रदेश की ज्यादातर इलाकों में दिन चढ़ने के साथ ही तपिश भरी धूप ने लोगों को परेशान किया। दोपहर तक 25 से ज्यादा जिलों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।

विज्ञापन


शनिवार के लिए मौसम विभाग ने गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़ और बुलंदशहर के लिए लू की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिनों में कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला जाएगा। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार से शनिवार सुबह के बीच यूपी के दक्षिणी जिलों सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर में गरज-चमक संग वज्रपात की आशंका जताई।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त देखने को मिलेगी। वहीं रात के पारे में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। आठ अप्रैल से प्रदेश के पूर्वी और तराई वाले हिस्सों में पुरवाई चलेगी और तराई में फिर से बूंदाबांदी के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed