फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Havoc of Power Cuts Amidst Scorching Heat; Both Ruling and Opposition Parties Mount Pressure on the Govern

UP: भीषण गर्मी में बिजली कटौती का कहर, सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सरकार पर दबाव बढ़ाया; जानें पूरा मामला

Sat, 23 May 2026 10:01 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 23 May 2026 10:01 AM IST
सार

प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बढ़ती बिजली कटौती को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सरकार पर दबाव बढ़ाया है। भाजपा विधायकों और कांग्रेस नेताओं ने खराब बिजली व्यवस्था, लो वोल्टेज और फॉल्ट की समस्याओं पर चिंता जताई। ऊर्जा विभाग ने आपूर्ति सुधारने और ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने का दावा किया है।

विज्ञापन
UP: Havoc of Power Cuts Amidst Scorching Heat; Both Ruling and Opposition Parties Mount Pressure on the Govern
बिजली संकट पर सियासत जारी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश में बढ़ती बिजली कटौती और खराब आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सरकार पर दबाव बढ़ाया है। भाजपा विधायकों से लेकर कांग्रेस नेताओं तक ने मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर जनता की परेशानियों का मुद्दा उठाया है। नेताओं का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली बाधित होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है और जनता में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन


लखनऊ उत्तर से भाजपा विधायक नीरज बोरा ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पत्र भेजकर कहा कि लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए। साथ ही अपने कैंप कार्यालय में मुख्य अभियंता को भेजने की मांग भी की, ताकि वहां पहुंचने वाली जनता को वास्तविक स्थिति की जानकारी दी जा सके। 
विज्ञापन


वहीं, सरोजनीनगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने भी ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर कहा कि बार-बार बिजली बाधित होना, लो वोल्टेज, ट्रांसफार्मरों का ओवरलोड होना, फीडर ट्रिपिंग और अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह समस्या हर साल सामने आती है, इसलिए इसका स्थायी समाधान निकालने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए। विधायक ओपी श्रीवास्तव ने भी ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र में खराब बिजली व्यवस्था पर चिंता जताई। विधायक ने जर्जर लाइनों और ट्रांसफार्मरों की तत्काल मरम्मत की मांग की है।



 

बिजली कटौती से बेहाल हैं लोग

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी बिजली संकट को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोग बिजली कटौती से बेहाल हैं। लोगों को रातभर जागना पड़ रहा है। बिजली न होने से पेयजल संकट गहरा गया है, पंपसेट बंद पड़े हैं और बिजली आधारित लघु उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की तथा चेतावनी दी कि हालात नहीं सुधरे तो कांग्रेस सड़क पर आंदोलन करेगी।

व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार हो रहा प्रयास

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अत्यधिक गर्मी से मांग बढ़ने की बात कही है। उन्होंने दावा किया कि विभाग व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराई जा रही है और निर्धारित रोस्टर के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित है। उन्होंने आजमगढ़ के सठियांव में बिजली कैंप का दौरा कर आम जनता से संवाद भी किया।

पावर कॉर्पोरेशन का बिजली व्यवस्था सुचारु होने का दावा

पावर कार्पोरेशन के निदेशक (वितरण) ज्ञानेंद्रधर द्विवेदी ने बयान जारी किया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बिजली व्यवस्था सुचारु बनी हुई है। अधिकारियों को बाधित बिजली की अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। खराब ट्रांसफार्मर को कम समय में बदलने का प्रयास किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार पर्याप्त सामग्री और गैंग उपलब्ध होने का भी दावा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed