फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP has four times faster infection, 3999 new patients found, 13 deaths, 22820 active patients

यूपी में चार गुना तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, 3999 नए मरीज मिले, 13 की मौत, 22820 एक्टिव मरीज

Mon, 05 Apr 2021 10:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
UP has four times faster infection, 3999 new patients found, 13 deaths, 22820 active patients
कोरोना वायरस अपडेट - फोटो : self
यूपी में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पिछली बार से चार गुना है। इस बार मात्र एक माह में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 100 से चार हजार के ऊपर हो गई है। जबकि 2020 में 100 से 4000 तक पहुंचने में 100 दिन से अधिक का समय लगा था। प्रदेश में सोमवार को भी 3999 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि 13 मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में प्रदेश में 28820 एक्टिव मरीज बचे हैं।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में से अब तक 602319 मरीज कोरोना मुक्त हो चुके हैं। जबकि कुल 8894 मरीजों की मौत हो चुकी है। रविवार को कुल 161270 नमूनों की जांच की गई। इसमें 84 हजार से ज्यादा नमूने आरटीपीसीआर से जांच किए गए। प्रदेश में केजीएमयू लखनऊ ने 14 लाख आरटीपीसीआर जांच का रिकार्ड बनाया है। उन्होंने बताया कि कुल 22820 एक्टिव मरीजों में से 12338 इस समय होम आइसोलेशन में हैं। 512 निजी चिकित्सालयों में इलाज करा रहे हैं। अन्य मरीज सरकारी कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं। लखनऊ में 05, प्रयागराज, वाराणसी में 02-02, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, प्रतापगढ़, गोंडा में 01-01 मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन


प्रदेश में संक्रमण की स्थिति
लखनऊ में 1133, प्रयागराज में 479, वाराणसी में 337, कानपुर नगर 208, गोरखपुर में 102, गौतमबुद्ध नगर में 97, आगरा 89, मेरठ 74, बरेली 62, मथुरा में 60, आजमगढ़ 59, गाजीपुर, चंदौली 58-58, मुजफ्फर नगर 54, झांसी, ललितपुर 51, गाजियाबाद में 46, बलिया में 41
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बढ़ रहे मरीज
तिथि       मरीज
04 मार्च - 119
21 मार्च - 496
26 मार्च - 1032
28 मार्च - 1446
01 अप्रैल - 2600
03 अप्रैल - 3290
04 अप्रैल - 4164
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed