{"_id":"5ee3858e84e50a5e5633f308","slug":"up-has-60-percent-recovery-rate-of-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का कोरोना संक्रमण से रिकवरी रेट 60.30 प्रतिशत: प्रमुख सचिव स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का कोरोना संक्रमण से रिकवरी रेट 60.30 प्रतिशत: प्रमुख सचिव स्वास्थ्य
Fri, 12 Jun 2020 07:09 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 12 Jun 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोरोना सक्रमण से उत्तर प्रदेश का रिकवरी रेट 60.31% है। अभी तक 7609 लोग पूरी तरह ठीक होने के बाद अपने घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गुरुवार को प्रदेश में 15607 सैंपल टेस्ट किए गए। जून के अंत तक 20 हजार टेस्ट प्रतिदिन क्षमता का लक्ष्य रखा गया है। अब तक प्रदेश में 4 लाख 19 हजार 994 सैंपल विभिन्न प्रयोगशालाओं में टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
दरअसल, यूपी में कोरोना मरीजों की रोजाना जांच का आंकड़ा बुधवार को 15 हजार के ऊपर पहुंच गया है। इससे पहले 8 जून को कोरोना मरीजों की एक दिन में जांच का आंकड़ा 13236 पहुंचा था। अब जांच के इस आंकड़े को मुख्यमंत्री के निर्देश पर 20 हजार जांच प्रतिदिन करने की तैयारी है। बुधवार को 34 लैब में 15 हजार से अधिक मरीजों की जांच की गई। ये संख्या एक दिन में अधिकतम जांच की है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने लैब की संख्या बढ़ाने के साथ पूल टेस्टिंग के माध्यम से प्रतिदिन होने वाली जांच की क्षमता बढ़ाई है। पहले पांच-पांच नमूनों के पूल बनाकर जांच की गई। इसके बाद 10-10 नमूनों के पूल बनाकर जांच की गई। इससे जांच की संख्या बढ़ाने में मदद मिली। अब ट्रूनेट मशीन के माध्यम से इस जांच की क्षमता को 20 हजार किया जाएगा। स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार ट्रूनेट मशीन से एंटी नेटल चेकअप (गर्भावस्था) के लिए आने वाली महिलाओं, ऑपरेशन का इंतजार कर रहे मरीजों, सीवियर एक्यूट रेस्पीरेटरी इंफेक्शन के मरीजों की जांच की जाएगी।