फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Gutkha, tobacco, alcohol and carbonated drinks out of CM Yuva Udyami Abhiyan

UP: गुटखा, तंबाकू, शराब और कॉर्बोनेटेड पेय सीएम उद्यमी अभियान से बाहर, इनके उत्पादन के लिए नहीं मिलेगा लोन

Mon, 07 Apr 2025 09:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Apr 2025 09:34 PM IST
सार

सीएम युवा उद्यमी अभियान के तहत 5000 से ज्यादा तरीके के उद्यम लगाए जा सकते हैं लेकिन गुटखा, पान मसाला, तंबाकू और शराब उत्पादन सहित कई उद्यमों को इस अभियान से बाहर कर दिया गया है। इस अभियान के तहत युवाओं को उद्यम लगाने के लिए 5 लाख रुपये का लोन मिलता है।

विज्ञापन
UP: Gutkha, tobacco, alcohol and carbonated drinks out of CM Yuva Udyami Abhiyan
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीएम युवा उद्यमी अभियान के तहत युवाओं को 5 लाख रुपये का ब्याज मुक्त और सिक्योरिटी मुक्त लोन दिया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत 5000 से ज्यादा तरीके के उद्यम लगाए जा सकते हैं, लेकिन गुटखा, पान मसाला, तंबाकू, शराब, कॉर्बोनेटेड पेय और 40 माइक्रॉन से कम कैरीबैग के उत्पादन के लिए लोन नहीं मिलेगा। ऐसे उत्पादों को योजना से बाहर कर दिया गया है। इन श्रेणियों में बड़ी संख्या आवेदन किए गए हैं।

विज्ञापन


योजना को हाथोंहाथ लिया जा रहा है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एमएसएमई विभाग की वेबसाइट पर प्रति सेकंड 20 हजार हिट आ रहे हैं। उद्यमियों की लोन की फाइलें बैंक निरस्त न कर सकें, इसके लिए जिला उद्योग केंद्रों में आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी की जा रही है और कमियों को दूर किया जा रहा है। साथ ही फ्रेंचाइज मॉडल को अपनाया जा रहा है। इसके लिए विभाग बड़े ब्रांड और स्टार्टअप समूहों से संपर्क कर रहा है। लोन की राशि से युवाओं को फ्रेंचाइजी देने की कवायद होगी ताकि पैसा सुरक्षित रहे और लाभ की गारंटी भी ज्यादा रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बसपा सरकार में मंत्री रहे दद्दू प्रसाद सपा में शामिल, अखिलेश बोले- आगे बढ़ेगी पीडीए की लड़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को ईडी ने किया गिरफ्तार, कंपनी का निदेशक भी हुआ गिरफ्तार


इन्हें प्राथमिकता: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी प्रशिक्षण योजना, एससी-एसटी-ओबीसी प्रशिक्षण योजना, उप्र. कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित या मान्यता प्राप्त संस्थान से कौशल संबंधी प्रमाणपत्र धारकों को प्राथमिकता पर लोन दिया जा रहा है। योजना के तहत सेवा और उत्पादन क्षेत्र के 5000 से भी ज्यादा उद्यम लगाए जा सकते हैं। इनकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भी उपलब्ध है ताकि उद्यम लगाने के इच्छुक युवा अपनी क्षमता के अनुसार कारोबार चुन सकें। वहीं, कारोबार की इस श्रेणी से तंबाकू उत्पाद, गुटखा पान मसाला, एल्कोहल, कार्बोनेटेड उत्पाद, पटाखे, प्लास्टिक कैरी बैग (40 माइक्रान से कम) और प्रतिबंधित श्रेणी के अन्य उत्पादों के लिए लोन नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed