फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up govt will make seven cities smart on their own expense

यूपी सरकार अपने खजाने से अयोध्या व मथुरा समेत सात शहरों को बनाएगी स्मार्ट

Wed, 24 Jul 2019 12:41 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 24 Jul 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
up govt will make seven cities smart on their own expense
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : फाइल फोटो

केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने भी ‘राज्य स्मार्ट सिटी मिशन कार्यक्रम’ शुरू की करने की घोषणा करते हुए उन शहरों के लिए विकास का रास्ता खोल दिया है, जो शहर केन्द्र के कड़े मानकों के चलते स्मार्ट सिटी की दौड़ से बाहर हो गए थे। इनमें अयोध्या, मथुरा, गोरखपुर, गाजियाबाद, मेरठ, फिरोजाबाद व शाहजहांपुर शामिल हैं।  

विज्ञापन


राज्य स्तर से स्मार्ट सिटी बनने वाले इन शहरों के विकास पर खर्च होने वाली राशि राज्य सरकार अपने खजाने से देगी। इसके अलावा सरकार ने अमृत योजना से छूटे 22 जिलों के विकास पर भी फोकस किया है। इन जिलों के मुख्यालयों पर मॉडल पार्क बनाया जाएगा। सरकार ने अनुपूरक बजट में शहरों के विकास के लिए 2175.46 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


दरअसल केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई स्मार्ट सिटी परियोजना में प्रदेश के सिर्फ 10 शहरों का ही चयन हो पाया था। जिसमें लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, कानपुर नगर, आगरा, अलीगढ़, सहारनपुर, मुरादाबाद व बरेली शामिल हैं। जबकि सरकार की मंशा थी कि प्रदेश के सभी नगर निगम वाले शहरों को स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल कराया जाए, लेकिन केंद्र के कड़े मानकों की वजह से नगर निगम वाले सात शहर स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल होने से वंचित रह गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके मद्देनजर सरकार ने अपने स्तर से इन शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का फैसला किया है। इसके लिए अनुपूरक बजट में प्रारंभिक कार्यों को शुरू करने के लिए 175 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। इसी तरह अमृत योजना से वंचित रह गए 22 शहरों के विकास पर भी सरकार ने फोकस करते हुए धन की व्यवस्था की है। जिसमें से 22 जिलों के मुख्यालय पर मॉडल पार्क बनाने के लिए 60 करोड़ रुपये का इंतजाम किया गया है।

माडल पार्क में पाथवे, बैठने के लिए बेंच, शौचालय, जिम, पेयजल, योग एवं बच्चों के खेलने के लिए क्रीड़ा क्षेत्र बनाया जाएगा। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में जल निकासी, सीवेरेज और पहले से चल रहे विकास कार्यों को पूर करने के लिए भी 100 करोड़ रुपये की सरकार ने व्यवस्था की है।

अनुपूरक बजट में किस काम के लिए कितना बजट

  • 7 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 175 करोड़
  • सीवरेज व जल निकासी से संबंधित कार्यों के लिए 100 करोड़
  • निकायों की मदद के लिए 14वें वित्त आयोग से 971 करोड़
  • 22 जिला मुख्यालयों पर माडल पार्क बनाने को 60 करोड़
  • कुंभ मेला के बकाया भुगतान के लिए 349 करोड़
  • आगरा  की पेयजल परियोजना के लिए 220 करोड़
  • जल निगम कर्मियों के बकाया भुगतान केलिए 300 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed