{"_id":"58efa0684f1c1ba368cf88ae","slug":"up-govt-to-organise-mass-wedding-for-minority-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसलमानों पर मेहरबान हुए सीएम योगी, गरीब लड़कियों की कराएंगे शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसलमानों पर मेहरबान हुए सीएम योगी, गरीब लड़कियों की कराएंगे शादी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी
यूपी में मुसलमानों के बड़े हिस्से को रिझाने के लिए योगी सरकार गरीब मुसलमान लड़कियों का सामूहिक विवाह कराने का प्रस्ताव तैयार कर रही है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी खुद प्रदेश के मुस्लिम वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने दी। उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय पर प्रस्ताव तैयार कर रही है।
उन्होंने कहा कि गरीब लड़कियों को बीस हजार रुपये आर्थिक मदद देने की जगह सरकार उनकी शादी का पूरा भार वहन करेगी।
इस योजना में सिख व ईसाई समुदाय को भी शामिल किया गया है। गौरतलब है कि यूपी में मुसलमानों की आबादी करीब 20 प्रतिशत है, ऐसे में सबसे ज्यादा लाभान्वित होने वाला समुदाय यही होगा।
विज्ञापन