फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt to issue 500 crores for salary of teachers.

पांच लाख शिक्षकों का इंतजार खत्म, वेतन के लिए 500 करोड़ देगी सरकार

Tue, 07 Feb 2017 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 07 Feb 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
 UP govt to issue 500 crores for salary of teachers.

पांच लाख शिक्षकों को वेतन देने के लिए बुधवार तक शासन 500 करोड़ रुपये जारी कर देगा। बेसिक शिक्षा परिषद के वित्त नियंत्रक से पूरी जानकारी लेने के बाद यह फैसला किया गया है।

विज्ञापन


सातवें वेतनमान के आधार पर भुगतान के लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार करवाने के लिए एनआईसी को 9 लाख 4 हजार रुपये दिए गए हैं। माना जा रहा है कि सभी शिक्षकों को फरवरी की तनख्वाह नए वेतनमान के आधार पर ही मिलेगी।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने जनवरी से सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के आधार पर वेतन देने का आदेश दिया है, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग में नया वेतनमान तो दूर, पुराने वेतनमान के आधार पर भी तनख्वाह देने के लिए बजट नहीं था। यही वजह रही कि शिक्षकों को जनवरी का वेतन अभी तक नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार तक हर हाल में बजट जारी करने को कहा

 UP govt to issue 500 crores for salary of teachers.

अमर उजाला के सोमवार के अंक में यह खबर प्रमुखता से छपने पर अफसरों में खलबली मच गई। बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने परिषद के वित्त नियंत्रक से पूरी स्थिति की जानकारी ली।

वित्त नियंत्रक ने बताया कि तनख्वाह देने के लिए 500 करोड़ रुपये की जरूरत है। सोमवार को ही शासन को बजट की डिमांड भेज दी गई। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार तक हर हाल में बजट जारी करने के लिए कहा गया है।

मार्च में मिलेगी नए वेतनमान के आधार पर तनख्वाह
बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने बताया कि सातवें वेतनमान के अनुसार सॉफ्टवेयर तैयार करने के लिए राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (एनआईसी) को 9 लाख 4 हजार रुपये दे दिए गए हैं। शिक्षकों को मार्च में फरवरी माह की जो तनख्वाह मिलेगी, वो नए वेतनमान के अनुसार ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed