फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt to invest crores to create jobs

1446 करोड़ खर्च कर नौकरी देगी यूपी सरकार

Fri, 01 Aug 2014 02:13 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 01 Aug 2014 02:13 AM IST
विज्ञापन
UP govt to invest crores to create jobs

कौशल विकास मिशन योजना के तहत पंजीकरण कराकर प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को रोजगार मुहैया कराने की भरसक कोशिश होगी।

विज्ञापन


यह जानकारी व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्र ने गुरुवार को ताज होटल में आयोजित कार्यशाला में दी।

उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में 1446 करोड़ रुपये खर्च कर युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया जाना है।

इसके लिए 69 कंपनियों को पार्टनर बनाया गया है, जिससे युवाओं को औद्योगिक घरानों के अनुरूप प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

इन क्षेत्रों में दिया जा रहा प्रशिक्षण

UP govt to invest crores to create jobs

इस योजना के तहत युवाओं को कृषि, हॉस्पिटैलिटी, हेल्थकेयर, रिटेल, इन्फॉर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन, बैंकिंग एंड एकांउंटिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, कंस्ट्रक्शन, ऑटोमोटिव, फूड प्रोसेसिंग एंड प्रिजर्वेशन, गारमेंट मेकिंग, ब्यूटी कल्चर, हेयर ड्रेसिंग, ट्वाय मेकिंग, मैनेजमेंट ट्रैवल एंड टूरिज्म, फैशन डिजाइनिंग, पब्लिक एडमिनिस्ट्रिेशन, बिजनेस एंड कॉमर्स तथा मैटेरियल मैनेजमेंट आदि 34 सेक्टर्स के 283 पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कार्यशाला में प्रशिक्षण देने वाले पार्टनरों ने समय से भुगतान नहीं किए जाने की समस्या उठाई। इस पर राज्य मंत्री ने इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा नहीं ले रहे प्रशिक्षण में रुचि

UP govt to invest crores to create jobs

पार्टनरों का यह भी कहना था कि पंजीकरण कराने वाले सभी युवा प्रशिक्षण लेने नहीं आ रहे हैं। कई युवा बीच में ही आना बंद कर देते हैं।

ऐसे में कौशल विकास मिशन योजना से जुड़े अधिकारी पंजीकरण कराने वाले युवाओं को भेजने की व्यवस्था कराएं। युवा जब तक नियमित प्रशिक्षण नहीं लेंगे, उन्हें रोजगार कैसे मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed