फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt to give two lakh rupees to people's family who died in queues.

नोटबंदी पर अखिलेश का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को देंगे दो-दो लाख

Wed, 07 Dec 2016 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 Dec 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
UP govt to give two lakh rupees to people's family who died in queues.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने नोटबंदी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की कि नोटबंदी के बाद कतार में लगे जिन लोगों की मौत हो गई। उनमें आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के परिवारीजनों को यूपी सरकार दो-दो लाख रुपये मुआवजा देगी। यह राशि 'मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष' से प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने अलीगढ़ की रज़िया पत्नी अकबर हुसैन के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए उनके परिजन को 05 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

इस घटना को दुःखद बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को अपनी ही धनराशि को प्राप्त करने के लिए इस प्रकार बैंकों एवं एटीएम की लाइन में लगकर पैसा निकालने का प्रयास करना और उस पर भी सफल न हो पाना परेशान करने वाला है।

विज्ञापन

जब नोट नहीं बदले गए तो रजिया ने किया आत्मदाह

UP govt to give two lakh rupees to people's family who died in queues.

ये जानकारी देते हुए शासन के प्रवक्ता ने बताया कि नोट बंदी के बाद रज़िया अपने कारखाने से मजदूरी के रूप में प्राप्त 500-500 के 06 नोट बदलवाने के लिए अपने नज़दीकी बैंक में लगातार तीन दिन तक कोशिश करती रहीं, परन्तु वह नोट बदलने में सफल नहीं हो पायीं।

इस पर आर्थिक रूप से कमजोर रज़िया ने दुःखी होकर अपने आप को आग लगा ली। गम्भीर रूप से जली रज़िया का जिला मलखान सिंह अस्पताल, जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ के बाद सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली में इलाज चला। नई दिल्ली में इलाज के दौरान 04 दिसम्बर को उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री ने उनके परिवार की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनके परिजन को 05 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed