फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt to give laptops to lekhpals.

लेखपालों को मिलेगा लैपटॉप और मोबाइल

Wed, 12 Nov 2014 03:22 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 12 Nov 2014 03:22 PM IST
विज्ञापन
UP govt to give laptops to lekhpals.

प्रदेश के लेखपालों का ग्रेड पे तो नहीं बढ़ पाएगा लेकिन सरकार उन्हें लैपटॉप व सीयूजी मोबाइल देने के साथ ही पेट्रोल, स्टेशनरी व विशेष भत्ता बढ़ाने को तैयार हो गई है। उनकी पदोन्नति संबंधी समस्या का समाधान भी निकाल लिया गया है।

विज्ञापन


राजस्व विभाग के लेखपाल ग्रेड पे बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले काफी दिनों से आंदोलन कर रहे थे। सरकार के आश्वासन पर लेखपालों ने सोमवार को आंदोलन स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों ने बताया कि सरकार ने ग्रेड पे बढ़ाने की मांग नहीं मानी। इस संबंध में सातवें वेतन आयोग के समक्ष यह मांग रखने पर सहमति बन सकी।

मगर लेखपालों द्वारा सरकारी सूचनाएं इकट्ठा करने, दैवी आपदा, बाढ़, समाधान दिवस, तहसील दिवस, वीआईपी ड्यूटी, कानून-व्यवस्था, जनता दर्शन के अलावा तमाम प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में निजी वाहन के प्रयोग पर काफी मात्रा में पेट्रोल खर्च की बात मान ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 प्रतिशत पदों पर होगी सीधी भर्ती

UP govt to give laptops to lekhpals.

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने पेट्रोल, स्टेशनरी व विशेष भत्ता बढ़ाने पर सहमति दे दी। ई-डिस्ट्रिक्ट व कप्यूटराइज्ड खतौनी आदि कार्यों को देखते हुए लेखपालों को लैपटॉप व सीयूजी मोबाइल देने का भी फैसला हो गया।

इसके अलावा राजस्व निरीक्षक के जो 1308 नए पद सृजित किए गए हैं, उसमें 25 प्रतिशत सीधी भर्ती के पदों को विभागीय परीक्षा के जरिये भरने पर भी सरकार सहमत हो गई।

इससे लेखपाल व अमीनों को तेजी से पदोन्नति का मौका मिल सकेगा। मुख्य सचिव ने राजस्व परिषद को इस बारे में प्रस्ताव देने को निर्देशित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed