फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt to focus on hot and cooked food.

UP: सरकार के निशाने पर NGO, आएंगे 'बुरे दिन'

Sat, 13 Sep 2014 10:34 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Sep 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
UP govt to focus on hot and cooked food.

आंगनबाड़ी केंद्रों में एनजीओ द्वारा बच्चों को परोसा जाने वाला हॉट एंड कुक्ड फूड योजना पर सरकार ने नजरें टेढ़ी कर दी हैं। लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए सरकार ने जांच कराने का फैसला किया है।

विज्ञापन


एनजीओ की जांच के लिए जिलों में टास्क फोर्स गठित कर लगातार छापे मारने के निर्देश दिए गए हैं। टास्क फोर्स से कमियों के साथ ही सुधार के लिए क्या-क्या उपाय हो सकते हैं यह भी पूछा जा रहा है।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्रों में हॉट कुक्ड फूड योजना के तहत बच्चों को दलिया या खिचड़ी परोसी जाती है। प्रदेश सरकार ने कई जिलों में खाना बनाकर पहुंचाने का जिम्मा एनजीओ को दे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीओ को खाना बनाने व पहुंचाने के लिए 2.25 रुपये प्रति बच्चा भुगतान किया जाता है जबकि इसमें लगने वाला राशन सरकार मुहैया कराती है।

इस तरह की मिल रहीं शिकायतें

UP govt to focus on hot and cooked food.

इसमें एनजीओ की ओर से बच्चों को अच्छी गुणवत्ता का खाना न परोसने व कम मात्रा में देने की शिकायतें आ रही हैं। कई स्थानों पर समय से हॉट एंड कुक्ड फूड न मिलने की भी शिकायतें लगातार मिल रही हैं।

इसी को देखते हुए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने सभी जिलों से अपने यहां टास्क फोर्स गठित कर सघन निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।

इसके लिए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय ने सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पत्र भी भेजा है। इसमें कहा गया है कि टास्क फोर्स ने कितने निरीक्षण किए और कहां-कहां क्या कमियां पाई गई हैं।

इनमें सुधार व निस्तारण किस तरह से हो सकता है। जिन जनपदों में ज्यादा गड़बड़ियां मिलेंगी वहां का काम दूसरे एनजीओ को भी दिया जा सकता है।

टास्‍क फोर्स करेगी सघन तलाशी

UP govt to focus on hot and cooked food.

इस पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के निदेशक आनंद कुमार सिंह का कहना है कि हॉट एंड कुक्ड फूड परोसने के मामले में कई जिलों से एनजीओ की शिकायतें मिल रही हैं। इसलिए टास्क फोर्स से सघन तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

लेकिन कई जिलों में टास्क फोर्स भी निरीक्षण नहीं कर रही है। इस मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारियों को चेतावनी दी गई है।

जहां से भी एनजीओ की ज्यादा शिकायतें आ रही हैं उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed