फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt suggests cities name to be developed as smart cities.

यूपी के ये 18 शहर बनेंगे स्मार्ट सिटी!

Thu, 27 Nov 2014 02:05 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Nov 2014 02:05 AM IST
विज्ञापन
 UP govt suggests cities name to be developed as smart cities.

अखिलेश सरकार ने केंद्र को यूपी के 18 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भेजा है। इनमें लखनऊ, अयोध्या, इलाहाबाद, वाराणसी, कानपुर, आगरा, मेरठ, मथुरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, बरेली, अलीगढ़, झांसी, गोरखपुर, सहारनपुर, फीरोजाबाद, रामपुर व मुजफ्फरनगर शामिल हैं।

विज्ञापन


योजना साकार हुई तो इन शहरों में महानगरों जैसी सुविधाएं मिलेंगी। बेहतर परिवहन सेवा के साथ चकाचक सड़कें, सीवेज सिस्टम और साफ-सफाई का विशेष इंतजाम होगा। वैसे यह केंद्र को तय करना है कि वह इनमें से कितने शहरों को इस योजना में शामिल करे।
विज्ञापन


मोदी सरकार ने देश भर के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में बनाने का लक्ष्य रखा है। राज्य सरकार चाहती है कि इस योजना में यूपी के 18 शहरों को शामिल किया जाए। सरकार ने इन 18 शहरों का नाम उनकी खूबियों के जिक्र के साथ भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार चाहती है कि स्मार्ट सिटी के रूप में जिन शहरों को शामिल किया जाए, उनके विकास के लिए 90 फीसदी केंद्र दे और 5 फीसदी निकाय लगाए व 5 फीसदी राज्य सरकार का अंशदान हो।

परियोजना के लिए ये हैं अखिलेश सरकार की मांगे

 UP govt suggests cities name to be developed as smart cities.

प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि परियोजना आगामी 15 साल की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार की जाए। योजना के तहत जमीन के अधिग्रहण पर आने वाले खर्च को परियोजना लागत में ही शामिल कर केंद्र सरकार इसका वहन करे।

स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होने वाले शहर के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तकनीकी रूप से दक्ष संस्थाओं से तैयार कराई जाए।

स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल होने वाले शहरों के लिए आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं जैसे बसें, वर्कशॉप, डिपो आदि बनाने के लिए धन की व्यवस्था केंद्र सरकार से करने की मांग की गई है।

सीवर, पेयजल तथा ड्रेनेज की परियोजनाओं या ऐसी परियोजनाएं जिनमें रोड कटिंग जरूरी हो तो नई सड़क बनवाने का भी बजट में प्रावधान किया जाना चाहिए। इसी तरह शहरों में जरूरत के आधार पर सार्वजनिक शौचालय, आधुनिक कूड़ाघर के साथ शहरी परिवहन के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी।

ये शहर और इनकी खास पहचान

 UP govt suggests cities name to be developed as smart cities.

शहर-- आबादी--खासियत
लखनऊ--28,17,105--नवाबी शहर व चिकनकारी कला
अयोध्या--56,102--विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी और पयर्टन स्थल
इलाहाबाद--11,12,544 प्रमुख शैक्षिक केंद्र, संगम नगरी के रूप में प्रसिद्ध

वाराणसी--12,01,815--घाटों की नगरी, विश्वनाथ नगरी व मुक्ति नगरी
कानपुर--27,65,348--प्रमुख औद्योगिक केंद्र, कहा जाता था एशिया का मैनचेस्टर
आगरा--15,85,704--प्रसिद्ध पयर्टन स्थल ताजमहल के लिए देश-दुनिया में ख्यात

मेरठ--13,05,429--स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका
मथुरा--3,49,909--कृष्ण भक्ति शाखा का प्रमुख केंद्र, श्रीकृष्ण की जन्मभूमि, चर्चित पयर्टन स्थल
मुरादाबाद--8,87,871--पीतल नगरी के रूप में पहचान
गाजियाबाद--16,48,643--छोटी दिल्ली व उद्योग नगरी के नाम से प्रसिद्ध

जानें, इन शहरों की भी खास बातें

 UP govt suggests cities name to be developed as smart cities.

बरेली--9,03,668--बेंत की कारीगरी के साथ ही सुरमा नगरी व झुमका नगरी के रूप में खास पहचान
अलीगढ़--8,74,408--मुस्लिम विश्वविद्यालय व ताला उद्योग के लिए प्रसिद्ध
झांसी--5,05,693--स्वतंत्रता संग्राम में प्रमुख भूमिका

गोरखपुर--6,73,446--गोरखनाथ मंदिर और गीताप्रेस, बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल कुशीनगर से सटा
सहारनपुर--6,44,090--लकड़ी की कारीगरी के लिए विश्व प्रसिद्ध

फीरोजाबाद--6,04,214--चूड़ी उद्योग के लिए देश-दुनिया में नाम
रामपुर--3,25,248--रामपुरी चाकू उद्योग के लिए प्रसिद्ध
मुजफ्फरनगर--4,94,792--पयर्टन स्थल शुक्रताल के साथ ही चीनी, लोहा व कागज उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed