फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt sends proposal of medical college to central.

अखिलेश ने मोदी सरकार को भेजा एक बड़ा प्रोजेक्ट

Sun, 25 Oct 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Oct 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
UP govt sends proposal of medical college to central.

प्रदेश सरकार ने सूबे में पांच नए मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है। ये मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर, बस्ती, बहराइच, फैजाबाद व फिरोजाबाद जिले में बनने हैं। यहां के जिला अस्पतालों को ही मेडिकल कॉलेज में तब्दील किया जाना है।

विज्ञापन


इसका विस्तृत डीपीआर केंद्र सरकार के पास भेज दिया गया है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद इनमें मेडिकल कॉलेज बनने शुरू हो जाएंगे।

प्रदेश के पांच जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेजों में तब्दील करने की योजना के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने पिछले दिनों आधी-अधूरी सूचनाओं के कारण वापस कर दिया था।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने पांच स्थानों की विस्तृत डीपीआर भेजने के लिए कहा था। इसी के बाद प्रदेश सरकार ने राजकीय निर्माण निगम को विस्तृत डीपीआर बनाने के निर्देश दिए थे। डीपीआर बनने के बाद इन्हें अब प्रदेश सरकार ने केंद्र के पास भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 फीसदी पैसा लगाएगी राज्य सरकार

UP govt sends proposal of medical college to central.

केंद्र सरकार की इस योजना के तहत 70 फीसदी पैसा केंद्र को देना है जबकि 30 फीसदी पैसा ही प्रदेश सरकार को देना है। इनके जिला अस्पतालों को लेकर यह मेडिकल कॉलेज तैयार होने हैं।

जो डीपीआर तैयार की गई है उसमें प्रत्येक मेडिकल कॉलेज के लिए करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक का प्रोजेक्ट है। ऐसे में प्रत्येक मेडिकल कॉलेज के लिए प्रदेश सरकार को 60 करोड़ रुपये खर्च करने हैं। जबकि 140 करोड़ रुपये केंद्र सरकार से मिलेंगे।

मेडिकल कॉलेज के लिए जिला अस्पतालों के आस-पास 20 एकड़ जमीन भी चाहिए। यह जमीन 10 किलोमीटर की परिधि के अंदर होनी चाहिए।

दरअसल, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के नये मानकों के अनुसार अब मेडिकल कॉलेज परिसर की जमीन दो हिस्सों में हो सकती है। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज के लिए 20 एकड़ जमीन चाहिए होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed