{"_id":"0d5bcbf776f553469318e770a0e07e1e","slug":"up-govt-on-trained-teachers-recruitment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें, 72825 शिक्षक भर्ती पर सरकार का रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें, 72825 शिक्षक भर्ती पर सरकार का रुख
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 06 Feb 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के मामले में सर्वोच्च अदालत के निर्णय पर अमल किए जाने की मांग को लेकर प्रशिक्षु शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन से मुलाकात की।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा मंत्री को 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों में से 1100 को नियुक्ति दिए जाने के सर्वोच्च अदालत के आदेश पर जल्द अमल करने की मांग की।
विज्ञापन
इस पर बेसिक शिक्षा मंत्री अदालत के आदेशों के अनुरूप नियुक्त के लिए जल्द शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया।
उधर, उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने भी बेसिक शिक्षक मंत्री से मुलाकात कर अनुदेशक शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग की।
इस दौरान एसोसिएशन ने बेसिक शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।
एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंक कुमार मिश्र ने बताया कि मंत्री ने बेसिक शिक्षा निदेशक को अनुदेशक शिक्षकों की मांगों पर जल्द कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन