फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt not to stop selling of pan masala

अध्यक्ष की नसीहत, सदन में न खाएं पान मसाला

Mon, 07 Jul 2014 11:56 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 07 Jul 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
UP govt not to stop selling of pan masala

विधानसभा सत्र में विधायकों के लिए स्थिति तब शर्मनाक हो गई जब अध्यक्ष ने उन्हें सदन में पान मसाला न खाने और इधर-उधर न थूकने की सलाह दे डाली।

विज्ञापन


मौका था राज्य में तंबाकू वाले पान मसाले की हो रही बिक्री पर रोक लगाने की। इस दौरान ही विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने विधायकों से कहा कि सदन में तंबाकू और बगैर तंबाकू वाले पान मसाले की बिक्री रोकने पर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


लेकिन, कुछ सदस्य सदन में पान मसाला खाते हैं और थूकते भी हैं। उन्होंने कहा कि सदन में कोई सदस्य पान मसाला न खाए।

बिक्री पर नहीं लगेगा प्रतिबंध

UP govt not to stop selling of pan masala

वहीं राज्य सरकार ने कहा है कि प्रदेश में बगैर तंबाकू वाले पान मसाले पर प्रतिबंध लगाने का कोई विचार नहीं है। इस मामले में राज्य सरकार केंद्र के दिशा निर्देशों का पालन कर रही है।

विधानसभा में सतीश महाना और सुनील कुमार सिंह यादव के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री की ओर से पंचायतीराज मंत्री कैलाश यादव ने कहा कि चार अक्तूबर 2012 को प्रदेश में तंबाकू या निकोटिन वाले पान मसाला, गुटखा का निर्माण, भंडारण और बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई कर दी गई है।

महाना ने कहा कि घटिया तंबाकू का पान मसाला अभी भी प्रदेश में बिक रहा है। कमजोर तबके के लोग इनका ज्यादा सेवन करते हैं।

महाना ने कहा कि गुटखे के साथ छोटा गुटखा भी मिल रहा है। उन्होंने जानकारी चाही कि इनकी बिक्री रोकने के लिए क्या कार्रवाई की गई है।

केंद्र के दिशा निर्देशों पर काम करेगी सरकार

UP govt not to stop selling of pan masala

ब्रिकी पर रोक लगाने की रणनीति पर जवाब देते हुए सत्ता पक्ष के मंत्री ने बताया कि इसके लिए सभी मंडलों में छापे मारे गए हैं और माल जब्त किया गया है।

डॉ. अरुण कुमार ने स्कूलों, कॉलेजों के पास तंबाकू उत्पादों के बिकने की बात कही। इस पर मंत्री ने कहा कि इनकी बिक्री पर रोक लगाई जाएगी।

बसपा के नीरज मौर्य ने कहा कि राज्य सरकार चाहे तो अपने स्तर पर सभी प्रकार के पान मसालों पर रोक लगा सकती है। क्या सरकार तंबाकू रहित गुटखा प्रतिबंधित करने पर विचार करेगी ?

मंत्री ने कहा कि यदि भारत सरकार के नियमों में बदलाव होगा तो उसे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed