फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt issues money for police department.

16 जिलों के थानों पर सरकार ने की मेहरबानी

Thu, 08 Jan 2015 11:47 PM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 Jan 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
UP govt issues money for police department.

पुलिस विभाग 16 जिलों में 30 थानों में आवासीय भवन व 12 जिलों में 45 हॉस्टल बनवाएगा। इसके लिए शासन ने 39.03 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस राशि को संबंधित जिलों को जारी करने के लिए इलाहाबाद स्थित पुलिस मुख्यालय को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा ने बताया कि इटावा जिले के सैफई, अलीगढ़ के बरला व लोधा, फीरोजाबाद के फरिहा व मक्खनपुर, हाथरस के मुरसान, बदायूं के जरीफनगर व मुजरिया, बिजनौर के रेहड़ व स्योहरा, फतेहपुर के गाजीपुर, किसुनपुर व असोथर तथा जालौन के रेढर थानों में यह आवासीय भवन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


साथ ही सीतापुर के थाना रामकोट व मकनपुर, हरदोई के थाना बघौली व पाली, कासगंज के थाना पटियाली व ढोलना, सिद्धार्थनगर के थाना डुमरियागंज व त्रिलोकपुर, कन्नौज के थाना तिरवा तथा महाराजगंज के थाना पुरंदरपुर व नौतनवां में यह आवास बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भदोही के थाना ऊंज व गोपीगंज तथा गाजीपुर के थाना बड़ेसर व सरदह में भी विभिन्न श्रेणी के आवासीय भवन निर्मित कराए जाएंगे।

हर मुख्यालय को दिये 12 करोड़ 61 लाख

UP govt issues money for police department.

वहीं, पंडा ने बताया कि पुलिस कर्मियों को थाने पर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 12 और जनपदों में हास्टल बनवाने के लिए शासन ने 12 करोड़ 61 लाख 77 हजार रुपये पुलिस मुख्यालय को दिए हैं। इससे पूर्व प्रदेश के 10 जिलों के 45 थानों पर हास्टल बनवाने के लिए शासन 12.72 करोड़  रुपये जारी कर चुका है।

यहां बनेंगे हॉस्टल
प्रमुख सचिव ने बताया कि मिर्जापुर के थाना कोतवाली देहात, पड़री, हलिया, अदलाहट, अहरौरा, लालगंज व थाना मड़िहान और गाजीपुर के थाना नोनहरा, जमनिया व सुहवल में हॉस्टल बनवाया जाएगा। साथ ही जौनपुर के थाना बदलापुर, सरपतहा, केराकत व खेतासराय, चंदौली के थाना चकिया, चंदौली व सैयदराजा तथा मऊ के थाना कोतवाली में भी हॉस्टल बनवाए जाएंगे। जबकि गोरखपुर के थाना बांसगांव, कैम्पियरगंज, चौरीचौरा, गोला व खजनी, सिद्धार्थनगर के थाना नवगढ़, डेबरुआ, चिल्हिया, डुमरियागंज व पथरा बाजार, कुशीनगर के थाना अहिरौली, महाराजगंज के थाना कोतवाली, निचलौल, फरैंदा, कोठीभार व सोहगीबरवा, संतरविदासनगर जिले के चौरी, संतकबीरनगर के थाना बखिरा, घनघटा, मेंहदावल थाने तथा फीरोजाबाद के बसई, पचोखरा, नारखी, मठसेना, एका, जसराना व टूंडला थाने में भी हॉस्टल बनवाये जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed