फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt invites Baba ramdev to set up a plant in Bundelkhand.

यूपी सरकार का बाबा रामदेव को बुंदेलखंड में प्लांट लगाने का न्यौता

Thu, 14 Apr 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Apr 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
UP govt invites Baba ramdev to set up a plant in Bundelkhand.
बाबा रामदेव

कुछ दिन पहले भारत माता की जय न बोलने वालों की गर्दन काट लेने का बयान देकर आजम खां के निशान पर आए योग गुरु बाबा रामदेव को प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और सपा के प्रदेश प्रभारी शिवपाल सिंह यादव ने बुंदेलखंड में पतंजलि जैसा प्लांट लगाने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने योग गुरु को प्रदेश सरकार की ओर से हर हर मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


शिवपाल सिंह ने बुधवार को पतंजलि योग पीठ में बाबा रामदेव के निवास पर उनसे दो घंटे से ज्यादा समय तक मुलाकात की। सपा मुखिया मुलायम सिंह का संदेश लेकर गए शिवपाल और रामदेव ने एक दूसरे की तारीफ की।
विज्ञापन


रामदेव ने जहां मुलायम सिंह यादव को स्वदेशी का ब्रांड एंबेसडर बताया वहीं शिवपाल ने कहा कि योग गुरु से आम आदमी को योग और आयुर्वेद से जोड़कर बड़ा काम किया है। उन्होंने रामदेव को उत्तर प्रदेश में इसी तरह का प्लांट लगाने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, हम चाहते हैं कि बाबा रामदेव बुंदेलखंड की धरती पर पतंजलि की तरह कुछ ऐसा करें जो उस इलाके का कायाकल्प हो, बुंदेलखंड को विश्व में पहचान मिले। उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें हर मदद देने के लिए तैयार है।

बाबा बोले- यूपी सरकार कर रही है अच्छा काम

UP govt invites Baba ramdev to set up a plant in Bundelkhand.

रामदेव ने कहा कि वह बालकृष्ण के साथ मिलकर बुंदेलखंड समेत यूपी के अन्य हिस्सों में पतंजलि योग पीठ के केंद्र खोलना चाहते हैं। वह गंगा के किनारे योग, आयुर्वेद और अध्यात्म के लिए काम करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार अच्छा काम कर रही है। उन्होंने अर्थव्यवस्था की मजबूती और रोजगार सृजन के लिए स्वदेशी को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

कहा, जल्द दी यूपी में स्वदेशी वस्तुओं के उत्पादन को प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इससे पहले शिवपाल सिंह यादव ने पतंजलि योगपीठ स्थित महर्षि दयानंद ग्राम में विद्यार्थी संस्कार शिविर को संबोधित किया। इस मौके पर आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed