फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt gives NOC to seven medical colleges.

यूपी की बड़ी खबर, बढेंगी MBBS की 1050 सीटें!

Tue, 09 Sep 2014 12:04 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Sep 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
UP govt gives NOC to seven medical colleges.

प्रदेश सरकार ने निजी क्षेत्र के सात मेडिकल कॉलेजों को हरी झंडी दे दी है। इन सभी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 150-150 सीटों के लिए एनओसी भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा एक डेंटल व एक नर्सिंग कॉलेज सहित तीन कॉलेजों को भी सरकार ने एनओसी दे दी है। अब इन कॉलेजों को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया, नर्सिंग काउंसिल ऑफ इंडिया व डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता लेने के साथ ही संबंधित विश्वविद्यालयों से संबद्धता लेनी होगी।
विज्ञापन


एमबीबीएस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में अगले शैक्षिक सत्र से एमबीबीएस की 1050 सीटें बढ़ सकती हैं।

इन निजी मेडिकल कॉलेजों में दो लखनऊ, दो अलीगढ़ व एक-एक कॉलेज गाजियाबाद, मथुरा और शाहजहांपुर में स्थित हैं। जबकि नर्सिंग कॉलेज गोंडा व डेंटल कॉलेज आजमगढ़ में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद से लेनी होगी इजाजत

UP govt gives NOC to seven medical colleges.

इसके अलावा बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजी (बीएमएलटी) का कोर्स कराने वाला संस्थान लखनऊ में है। मुख्य सचिव आलोक रंजन की अध्यक्षता में बनी हाई लेवल स्टीयरिंग कमेटी की संस्तुति के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इन कॉलेजों को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है।

अब इन कॉलेजों को अपने पाठ्यक्रमों की मान्यता के लिए संबंधित परिषद से इजाजत लेनी होगी।

इन सभी कॉलेजों ने एमसीआई, डीसीआई व एनसीआई में आवेदन कर दिया है। उम्मीद है कि अगले शैक्षिक सत्र से इन कॉलेजों को भी प्रवेश की इजाजत मिल जाए।

इन कॉलेजों को मिली एनओसी

UP govt gives NOC to seven medical colleges.
संस्थान--पाठ्यक्रम--सीटें
प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ--एमबीबीएस--150
आईडीएसटी, मोदीनगर, गाजियाबाद--एमबीबीएस--150
सरस्वती मेडिकल कॉलेज, लखनऊ--एमबीबीएस--150
एशियन मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़--एमबीबीएस--150

अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, अलीगढ़--एमबीबीएस--150
केडी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मथुरा--एमबीबीएस--150
रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल, शाहजहांपुर--एमबीबीएस--150

डेंटल कॉलेज, आजमगढ़--एमडीएस--09
बोरा इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज, लखनऊ--बीएमएलटी--40
एसपीएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गोंडा--बीआरडीआईटी-40, बीपीटी-40, एमएससी नर्सिंग-20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed