{"_id":"5905e9c54f1c1b2165440f69","slug":"up-govt-clearfies-on-cm-yogi-and-amanmani-meet","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी से अमनमणि की मुलाकात पर सरकार ने दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी से अमनमणि की मुलाकात पर सरकार ने दी सफाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 30 Apr 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
अमनमणि त्रिपाठी व सीएम आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्नी की हत्या के आरोपी व नवतनवां से विधायक अमनमणि की मुलाकात पर सरकार ने अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन
यूपी सरकार के प्रवक्ता व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि अमनमणि त्रिपाठी बतौर विधायक सीएम योगी से मिले। राजनीति में अपराधियों व बलात्कारियों को संरक्षण देने वाले दल इससे परेशान क्यों हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे ट्वीट कर कहा कि भाजपा राजनीति में अपराधियों को संरक्षण देने के खिलाफ और चुनाव सुधार करने वाली पार्टी है।
गौरतलब है कि सीएम योगी गोरखपुर के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने जनता से मुलाकात की। यहीं पर रविवार को उनसे अमनमणि भी मिले।
अमनमणि अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी हैं और सपा से विधायक हैं। उनके सीएम से मिलने पर सवाल खड़े किए जा रहे थे।