यूपी सरकार ने बदली सूचना के अधिकार की टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की सूचना के अधिकार की पूरी टीम बदल दी है। यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि सूचना के अधिकार के तहत लोगों को सूचनाएं मिलने में परेशानी न हो।
अभी एक-दूसरे पर काम टालने की वजह से स्वास्थ्य विभाग में सूचनाएं मिलने में काफी दिक्कतें हो रही थीं। उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में कुल 10 अनुभाग हैं।
इनके अलावा एक अनुभाग लेखा का भी है। इन सभी अनुभागों में सूचना के अधिकार की नई टीम बना दी गई है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
उन्होंने कहा कि नई टीम ही सूचना के अधिकार के तहत मिलने वाले प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करेगी। यदि किसी अधिकारी का अनुभाग बदला जाता है तो उनके बाद उनका काम देखने वाले के जिम्मे जन सूचना अधिकारी एवं अपीलीय अधिकारी काम होगा।
एक दूसरे पर काम टालते थे अधिकारी
दरअसल, स्वास्थ्य विभाग में सूचना के अधिकार को लेकर अब तक कई आदेश जारी हो चुके थे। इस कारण कई अनुभागों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। ऐसे में सूचना के अधिकार के तहत जो प्रार्थनापत्र आते थे उन्हें अधिकारी एक दूसरे पर टाल देते थे।
इस कारण कई बार अधिकारियों को भी सूचना आयोग में पेशी पर जाना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए अब सरकार ने पूरी टीम बदल दी है। पुराने सभी आदेशों को निरस्त कर नया आदेश जारी किया गया है।
अनुभाग--जन सूचना अधिकारी--अपीलीय अधिकारी
चिकित्सा अनुभाग-1--बाबू राम (उपसचिव)--देव प्रताप सिंह (विशेष सचिव)
चिकित्सा अनुभाग-2--जटाशंकर त्रिपाठी (अनुसचिव)--डॉ. सारिका मोहन (विशेष सचिव)
चिकित्सा अनुभाग-3--जटाशंकर त्रिपाठी (अनुसचिव)--डॉ. सारिका मोहन (विशेष सचिव)
चिकित्सा अनुभाग-4--संजय कुमार मिश्र (अनुसचिव)--पीएन सिंह (विशेष सचिव)
इनकी हुई तैनाती
चिकित्सा अनुभाग-5--मोहम्मद शाहिद (अनुसचिव)--देव प्रताप सिंह (विशेष सचिव)
चिकित्सा अनुभाग-6--संजय कुमार मिश्र (अनुसचिव)--देव प्रताप सिंह (विशेष सचिव)
चिकित्सा अनुभाग-7--वीके सिंह (उपसचिव)--पीएन सिंह (विशेष सचिव)
चिकित्सा अनुभाग-8--वीके सिंह (उपसचिव)--डॉ. सारिका मोहन (विशेष सचिव)
चिकित्सा अनुभाग-9--आरएन सिंह (उपसचिव)--पीएन सिंह (विशेष सचिव)
चिकित्सा अनुभाग-10--मोहम्मद शाहिद (अनुसचिव)--प्रीति शुक्ला (विशेष सचिव)
चिकित्सा लेखा बाबू राम (उपसचिव)--पीएन सिंह (विशेष सचिव)