{"_id":"63eb93289a98228378025efe","slug":"up-governor-will-give-her-speech-on-20-february-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का बजट सत्र: राज्यपाल 20 फरवरी को पेश करेंगी अभिभाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का बजट सत्र: राज्यपाल 20 फरवरी को पेश करेंगी अभिभाषण
Tue, 14 Feb 2023 07:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 14 Feb 2023 07:26 PM IST
सार
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 20 फरवरी को विधानमंडल को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी। इस दौरान वह प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों की चर्चा करेंगी।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 20 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले दिन विधानमंडल सदस्यों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी। प्रदेश कैबिनेट ने राज्यपाल के अभिभाषण के मसौदे को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण को पेश करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल अभिभाषण में प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां बताएंगी।
विज्ञापन
वहीं, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की सराहना भी करेंगी। साथ ही यूपी में आयोजित जी-20 बैठकों का भी जिक्र अभिभाषण में करेंगी।