{"_id":"56e7187d4f1c1bd04a8b4e07","slug":"up-governor-speaks-on-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल बोले, 'आजम पर निर्णय करूंगा पर अभी नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल बोले, 'आजम पर निर्णय करूंगा पर अभी नहीं'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 15 Mar 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : amar ujala
राज्यपाल राम नाईक का कहना है कि नगर विकास मंत्री आजम खां द्वारा उन्हें लेकर विधानसभा में की गई टिप्पणी पर वह विधानसभा अध्यक्ष से जानकारी प्राप्त होने के बाद निर्णय करेंगे।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि मंत्री और विधानसभा को अपनी गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।
सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे नाईक ने आजम की टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से कार्यवाही का पूरा ब्यौरा तलब किया है।
विज्ञापन
सारी जानकारी मिलने के बाद वह तय करेंगे कि आगे क्या करना है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा की अपनी गरिमा है। मंत्री को अपने पद की गरिमा का ध्यान रखकर ही कुछ कहना चाहिए।