फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Up governor action on municipality board member.

शपथ न लेने पर नगर पालिका सदस्य का पद रिक्त घोषित

Thu, 06 Oct 2016 09:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Oct 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
Up governor action on municipality board member.
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड के नामित सदस्य श्री श्रीप्रकाश सिंह के समय से शपथ न लेने के कारण उनका पद रिक्त घोषित किया है तथा बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यकाल 31 जुलाई, 2016 को समाप्त होने के कारण रिक्त दोनों पदों पर शीघ्रता से नियुक्ति की कार्यवाही करने हेतु मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि श्रीप्रकाश सिंह द्वारा 14 जुलाई, 2016 को उपस्थित होते हुए भी ‘अपरिहार्य कारणों‘ से शपथ न लेने से सदस्य का एक पद रिक्त चल रहा था तथा अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के कारण उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड के क्रिया-कलापों के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को प्रेषित अपने पत्र में कहा है कि श्रीप्रकाश सिंह की नियुक्ति 26 मई, 2016 को हुई थी परन्तु तीन माह से अधिक समय व्यतीत होने के पश्चात् भी उनके द्वारा शपथ ग्रहण नहीं की गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है नियम

Up governor action on municipality board member.

उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड (प्रक्रिया का विनियमन एवं इसके कृत्यों का निष्पादन) नियमावली, 2016 के नियम 8(2) के प्राविधानुसार ‘‘कोई भी व्यक्ति, जो बोर्ड के अध्यक्ष या सदस्य के रूप में नियुक्त हुआ हो, अपनी नियुक्ति के तीन माह में उपनियम (1) के अनुसार पद एवं गोपनीयता की शपथ नहीं ले पाता है तो वह पद धारित नहीं करेगा और वह पद रिक्त माना जायेगा।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से अपेक्षा की है कि श्री श्रीप्रकाश सिंह के स्थान पर किसी अन्य महानुभाव को सदस्य के रूप में तथा अध्यक्ष के पद हेतु भी किसी उपयुक्त महानुभाव को नियुक्त किये जाने हेतु यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed