फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up government will send the food and clothes to Kerala

केरल की सहायता के लिए आगे आई यूपी सरकार, भेजेगी जरूरी सामान

Sun, 19 Aug 2018 09:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 19 Aug 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
up government will send the food and clothes to Kerala
Kerala Flood

केरल में बाढ़ प्रभावित लोगों लिए यूपी सरकार भोजन, बोतलबंद पेयजल, कपड़े व अन्य जरूरी सामग्री भेजेगी। सचिव एवं राहत आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्राप्त होने वाली राहत सामग्री व धनराशि पहुंचाने के लिए उचित व्यवस्था की जा रही है। 

विज्ञापन


कुमार ने बताया कि नकद सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से भेजी जाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर नकदी जमा कर उसे चेक या ड्राफ्ट के जरिये मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की जाएगी। इसके अतिरिक्त नकद धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से सेंट्रल बैंक ऑफ  इंडिया के खाता संख्या-1378820696, आईएफ एससी- CBINO281571 में जमा की जा सकती है।
विज्ञापन


कुमार ने बताया कि भोजन के एक पैकेट में बिस्कुट, ड्राई फ्रूट्स, रस्क, चाकलेट, एनर्जी बार, दूध का टेट्रा पैक, फ्रूट जूस, ओआरएस व पानी की छोटी बोतल शामिल है। रेडी टू ईट फूड पैकेट में चावल बेस्ड ऐसी सामग्री शामिल की जा रही है, इसकी एक्सपाइरी 3 से 4 माह बाद का हो। बच्चों के कपड़ों के अलावा टीशर्ट, लुंगी, गमछा, साड़ी व हल्के कंबल आदि शामिल किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मदद से जुड़ी व्यवस्था के लिए समन्वय की जिम्मेदारी तय

राहत आयुक्त ने बताया कि केरल आपदा में मदद से जुड़ी व्यवस्था के लिए समन्वय की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके लिए राहत आयुक्त कार्यालय में परियोजना निदेशक टीपी गुप्ता (मो. नंबर-9415445038) और यूपी राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण लखनऊ में परियोजना निदेशक बलवीर सिंह (मो. नंबर-8630838940) से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed