{"_id":"5eaebea538f97a4601571e16","slug":"up-government-will-provide-rs-50-lakhs-as-compensation-to-next-of-kin-of-colonel-ashutosh-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद कर्नल आशुतोष के परिजनों को 50 लाख रुपये व एक सदस्य को नौकरी देगी योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद कर्नल आशुतोष के परिजनों को 50 लाख रुपये व एक सदस्य को नौकरी देगी योगी सरकार
Sun, 03 May 2020 06:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 May 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
योगी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए कर्नल आशुतोष शर्मा के परिजनों को 50 लाख रुपये व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का एलान किया है। इसकी जानकारी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने दी।
विज्ञापन
बता दें कि कर्नल आशुतोष शर्मा यूपी के बुलंदशहर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के गांव परवाना के रहने वाले थे। कर्नल के शहादत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath has directed to provide Rs 50 lakhs as compensation to next of kin of Colonel Ashutosh Sharma who lost his life in Handwara (J&K) encounter & govt job to one of his family members: Additional Chief Secretary (Home) Awanish Awasthi pic.twitter.com/HUUam1s4hy
— ANI UP (@ANINewsUP) May 3, 2020
विज्ञापन
हंदवाड़ा में कर्नल आशुतोष के साथ एक मेजर और पांच सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि हंदवाड़ा के चंजी मोहल्ला इलाके में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए। यह इलाका उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का हिस्सा है।
उन्होंने बताया कि सेना के अधिकारी आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए नागरिकों को बचाने जा रही टीम का नेतृत्व कर रहे थे। मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए हैं।