{"_id":"65bb3db8db4c923e5a0f84a8","slug":"up-government-will-present-its-budget-on-5-february-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विधानमंडल का बजट सत्र आज से, पांच फरवरी को बजट पेश करेगी सरकार, चुनावी साल में सौगातों की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विधानमंडल का बजट सत्र आज से, पांच फरवरी को बजट पेश करेगी सरकार, चुनावी साल में सौगातों की उम्मीद
Fri, 02 Feb 2024 06:38 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 02 Feb 2024 06:38 AM IST
सार
Uttar Pradesh Budget 2024-25 Schedule : यूपी का बजट सत्र 2 से 12 फरवरी तक चलेगा। सरकार पांच फरवरी को बजट पेश करेगी। शनिवार को भी सदन की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू होगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में पांच फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट प्रस्ताव पेश करेंगे। विधानमंडल का बजट सत्र 12 फरवरी तक संचालित होगा। बृहस्पतिवार को विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में कार्यवाही संचालन को लेकर निर्णय लिए गए। सदन की कार्यवाही इस बार शनिवार को भी चलेगी।
विज्ञापन
विधानसभा में शुक्रवार को सुबह 11 बजे विधानमंडल के संयुक्त सत्र में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अभिभाषण पेश करेंगी। दोपहर 12.30 बजे राज्यपाल का अभिभाषण पढ़कर सुनाया जाएगा। तीन फरवरी को भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह और सपा विधायक एसपी यादव के निधन पर शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ज्ञानवापी मामला: भाजपा नेता अपर्णा यादव बोलीं, ये हिंदू समाज की बहुत बड़ी जीत..., डिप्टी सीएम ने कहा- प्रभु की इच्छा है
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा में टिकट वितरण: दूसरे दलों से आए हुए आयातित प्रत्याशियों को मिले ज्यादा मौके, पार्टी में उभरा असंतोष
पांच फरवरी को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करेंगे। उसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। 6 और 7 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। आठ फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्ययक पर साधारण चर्चा होगी। 10 और 12 फरवरी को आय-व्ययक पर चर्चा के साथ अनुदान की मांगों पर विचार होगा। बजट प्रस्ताव पर मतदान होगा। 12 फरवरी को दोपहर 3 बजे उत्तर प्रदेश विनियोग विधेयक 2024 को सदन में पुनःस्थापन कर उसे पारित किया जाएगा।
पहले से एक दिन कम हुआ
विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही इस बार नौ दिन संचालित होगी। जबकि वर्ष 2017, 2018, 2019, 2020, 2021 में बजट सत्र दस-दस दिन संचालित हुआ है। 2022 में बजट सत्र आठ दिन, 2023 में दस दिन संचालित हुआ है। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में बजट सत्र एक दिन कम चलेगा।