{"_id":"5fcce61a8ebc3ecf6b04aa41","slug":"up-government-will-not-encourage-inter-religious-marriages","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में अंतर धार्मिक विवाह प्रोत्साहन नियम होंगे बेहद कठिन, मिलने वाली प्रोत्साहन राशि पर भी होगा निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में अंतर धार्मिक विवाह प्रोत्साहन नियम होंगे बेहद कठिन, मिलने वाली प्रोत्साहन राशि पर भी होगा निर्णय
Mon, 07 Dec 2020 10:22 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में अंतर धार्मिक विवाह पर सरकार से प्रोत्साहन राशि लेना अब बेहद कठिन होगा। शासन ऐसे विवाह पर प्रोत्साहन के नियमों को कड़ा करने जा रही है। ऐसे जोड़ों के लिए राष्ट्रीय एकीकरण विभाग की ओर से 50 हजार रुपये की सहायता दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
यूपी सरकार के हाल ही में लाए अध्यादेश के अनुसार, धोखे से धर्म परिवर्तन करवाने पर 10 साल तक की सजा हो सकती है। इस नए कानून के मुताबिक सिर्फ शादी के लिए किया गया धर्म परिवर्तन मान्य नहीं होगा, ऐसे विवाह को खत्म माना जाएगा। इसे देखते हुए शासन अंतर धार्मिक विवाह पर प्रोत्साहन के नियमों को भी कड़ा करने जा रही है।
विज्ञापन
पहले यह देखा जाएगा कि ऐसे विवाह नए बनाए गए कानून का उल्लंघन तो नहीं हैं। इसके बाद ही शादी करने वाले जोड़े को प्रोत्साहन राशि के बाबत कोई निर्णय किया जाएगा। माना जा रहा है कि ये नियम इतने कड़े होंगे कि शायद ही किसी को इस योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव राष्ट्रीय एकीकरण विभाग जितेंद्र कुमार का कहना है कि अंतर धार्मिक विवाह पर प्रोत्साहन राशि दिए जाने पर अभी कोई रोक नहीं लगाई गई है। लेकिन, नए कानून के मद्देनजर जांच-पड़ताल के बाद ही ऐसे मामले में कोई निर्णय किया जाएगा।