{"_id":"6162d7d58ebc3e626a6f76e8","slug":"up-government-will-invite-a-special-session-on-from-18-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 18 अक्तूबर को विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करेगी योगी सरकार, सौरभ बाबू नए खाद्य आयुक्त बनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 18 अक्तूबर को विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करेगी योगी सरकार, सौरभ बाबू नए खाद्य आयुक्त बनें
Sun, 10 Oct 2021 05:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 10 Oct 2021 05:38 PM IST
सार
आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रदेश सरकार की तरफ से राज्य विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। संभावना है कि इसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच योगी सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 18 अक्तूबर को विधानमंडल का एक दिन का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। स्वतंत्रता के 75वें साल में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत आजादी से जुड़े विषयों पर पूरे दिन चर्चा की योजना है। इसके लिए विधानमंडल का विशेष सत्र आहूत करने के प्रस्ताव को रविवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन
सरकार इस खास मौके पर कुछ विशिष्ट राजनीतिज्ञों को भी आमंत्रित कर सकती है। इस विशेष सत्र में विधानसभा व विधान परिषद के सदस्य शामिल होंगे। विशेष सत्र का दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण कराने की योजना है। इससे पहले सरकार वर्ष 2019 में गांधी जयंती पर व उसी वर्ष नवंबर में संविधान दिवस पर भी विशेष सत्र आयोजित कर चुकी है।
विज्ञापन
वहीं, आईएएस सौरभ बाबू को नया खाद्य आयुक्त बनाया गया है।